UP विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू, टिकट वितरण को लेकर क्या बोले अखिलेश?
अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav On UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन अभी से सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी के बदायूं दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा पर खुलकर बात की. जब उनसे पार्टी के टिकट वितरण को लेकर बात की गई, तो उन्होंने कहा कि हमने सारे टिकट अपने मन में ही तय कर लिए हैं. जानें अखिलेश यादव ने क्या कहा?
इस दौरान अखिलेश यादव ने बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष हुआ तो सत्ता पक्ष की हार निश्चित है. यहां का मुकाबला तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के बीच होगा. अगर बेईमानी नहीं हुई, तो प्रशांत किशोर या तेजस्वी यादव दो में से कोई एक जीतेंगे. बांकीपुर में कल गुरुवार को मतदान हुआ है, जिसका परिणाम 3 अगस्त को जारी होगा.
सपा के टिकट वितरण को लेकर क्या बोले अखिलेश?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सपा के टिकट वितरण को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने सारे टिकट अपने मन में ही तय कर लिए हैं. अगर आपको टिकट के बारे में समझना है, तो हमारा मन पढ़ लीजिए. इस दौरान उन्होंने भदोही के नाम बदलने को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि सरकार नाम बदलने की बजाय संत रविदास के विचारों और उनकी शिक्षाओं को अपनाए.
ये भी पढ़ेंः मेरठ में 12 अगस्त तक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम ने दिए आदेश
विधानसभा चुनाव में कर सकते हैं गठबंधन
यूपी में भले ही अगले साल विधानसभा चुनाव है, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव अभी से चुनावी अभियान में जुट गए हैं. बीच-बीच में गठबंधन की भी खबरें आती है. हालांकि, अभी तय नहीं हो पाया है कि सपा इस बार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी या फिर इंडिया गठबंधन के साथ.