इंदौर में भी ‘सोनम-राजा’ जैसा कांड! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा
सांकेतिक तस्वीर
Indore Crime News: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की देश भर में चर्चा रही. इस केस ने लोगों को डराया और दहशत से भर दिया. ‘सोनम-राजा’ जैसा कांड फिर से सामने आया है. जहां, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की. फिर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. आरोपियों की ये चालाकियां काम नहीं आई. इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तीन आरोपियों को सलाखों के बीच भेज दिया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है. जहां, रुखसाना नाम की महिला ने अप्रैल 2023 में अपने पति जावेद मंसूरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि जावेद ने कहा था कि वह काम की तलाश में जा रहा है और सब्जी लेकर लौटेगा. इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह घर वापस नहीं लौटा.
पूछताछ में तथ्य आए सामने
पुलिस ने गुमशुदगी के एंगल से जांच करना शुरू किया. इसके साथ ही जांच का दायरा बढ़ाया गया तो मृतक जावेद अंसारी के परिजनों ने बताया कि रुखसाना का किसी सद्दाम हुसैन नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. आशंका जताई कि दोनों ने मिलकर जावेद की हत्या की है. रुखसाना, प्रेमी सद्दाम और उसके साथी शाकिर की पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली. तीनों से पूछताछ की गई, जिसमें कई तथ्य सामने आए. इससे पुलिस का शक बढ़ता गया.
ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था तीन हफ्ते का वक्त
ग्रीन पार्क कॉलोनी के मैदान में छिपाया शव
जांच में सामने आया कि 21 अप्रैल 2023 को रुखसाना ने सद्दाम और शाकिर के साथ मिलकर जावेद की हत्या की. फिर शव को ग्रीन पार्क कॉलोनी के मैदान में शव को छिपा दिया. रुखसाना ने सबको गुमशुदगी की झूठी कहानी बताई ताकि किसी को उस पर शक ना हो. तीन साल तक चले ट्रायल में तीनों दोषी पाए गए. अदालत ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई.