क्या पूरी रात रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं? जानिए भारतीय रेलवे के नियम

Indian Railways: अगर आपके पास कन्फर्म, RAC या वेटिंग लिस्ट वाला वैध ट्रेन टिकट है, तो आप रेलवे स्टेशन पर कुछ समय या पूरी रात रुक सकते हैं. इस दौरान आप स्टेशन के वेटिंग हॉल या वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Indian Railways

रेलवे स्टेशन

Indian Railways: अगर आपकी ट्रेन देर रात है, सुबह जल्दी रवाना होने वाली है या किसी वजह से आपको स्टेशन पर कुछ घंटे या पूरी रात रुकना पड़ रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. भारतीय रेलवे यात्रियों को कुछ नियमों के तहत स्टेशन पर रुकने की अनुमति देताहै. हालांकि, इसके लिए आपके पास वैध ट्रेन टिकट होना जरूरी है.

क्या पूरी रात स्टेशन पर रुकने की अनुमति है?

अगर आपके पास कन्फर्म, RAC या वेटिंग लिस्ट वाला वैध ट्रेन टिकट है, तो आप रेलवे स्टेशन पर कुछ समय या पूरी रात रुक सकते हैं. इस दौरान आप स्टेशन के वेटिंग हॉल या वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं. कई बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के आराम के लिए अतिरिक्त ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं.

रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी की सुविधा

भारतीय रेलवे कई प्रमुख स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी की सुविधा भी देता है. इन कमरों का इस्तेमाल केवल वैध टिकट वाले यात्री ही कर सकते हैं. इन्हें आमतौर पर 12 घंटे, 24 घंटे या अधिकतम 48 घंटे तक के लिए बुक कराया जा सकता है. अगर ट्रेन का इंतजार लंबा है, तो यह सुविधा काफी आरामदायक साबित होती है. इसकी बुकिंग ऑनलाइन या स्टेशन के बुकिंग काउंटर से की जा सकती है.

बिना टिकट स्टेशन पर रुकना पड़ सकता है भारी

अगर किसी व्यक्ति के पास वैध ट्रेन टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट नहीं है और वह लंबे समय तक स्टेशन पर रुका रहता है, तो रेलवे इसे नियमों का उल्लंघन मान सकता है. ऐसे में रेलवे अधिकारी या RPF उससे पूछताछ कर सकते हैं और पहचान संबंधी जानकारी मांग सकते हैं.

ये भी पढ़ें-रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! हवाई सफर की तरह अतिरिक्त सामान की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे यात्री

बिना टिकट पकड़े जाने पर क्या करें?

अगर TTE या टिकट चेकर TC आपको बिना टिकट पकड़ लेते हैं, तो घबराने या बहस करने की बजाय शांत रहें. यदि आपके पास टिकट है, तो तुरंत दिखाएं. अगर टिकट नहीं है, तो रेलवे के नियमों के अनुसार किराया और जुर्माना जमा करें. यदि आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट है, तो उसे भी अधिकारियों को दिखाएं. सुरक्षा व्यवस्था के तहत आरपीएफ या दुसरे रेलवे अधिकारी आपसे पूछताछ कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें