Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर 1162 वोटों से आगे, बीजेपी पीछे
बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू
Bankipur Upchunav Result LIVE: बिहार की बांकीपुर विधानसभा में आज उपचुनाव का परिणाम आने वाला है. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. वैसे तो बांकीपुर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ मानी जाती है, लेकिन उपचुनाव में जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में उतरकर रोचक बना दिया है.
कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है. सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं है. केंद्र के अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक पास जारी किया है. मतगणना 31 राउंड में पूरी होगी. एक राउंड मे 14 टेबल पर 14 EVM में पड़े मतों की गिनती की जाएगी.
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता चुनावी मैदान में हैं. फिलहाल, वोटों की गिनती जारी है. अब देखना यह होगा कि बांकीपुर की जनता किसे अपना विधायक चुनती है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…