YouTube और Instagram पर बार-बार आने वाले Ads से हैं परेशान? इन आसान तरीकों से कम कर सकते हैं विज्ञापन

YouTube Instagram Ads Reduce: अगर आप बिना किसी विज्ञापन के वीडियो देखना चाहते हैं, तो YouTube Premium सबसे आसान ऑप्शन है. इसकी सदस्यता लेने के बाद वीडियो बिना Ads के चलते हैं. साथ ही बैकग्राउड में वीडियो चलाने और YouTube Music जैसी एक्स्ट्रा सुविधाएं भी मिलती हैं.
social media

सोशल मीडिया ऐप्स

Simple Steps To Reduce Ads: आज के समय में लगभग हर कोई YouTube और Instagram का यूज करता है. कोई यूट्यूब पर वीडियो देखकर नई चीजें सीखता है, तो कोई इंस्टाग्राम पर रील्स और फोटो का आनंद लेता है. लेकिन कई बार वीडियो शुरू होने से पहले या बीच में आने वाले विज्ञापन देखने का मजा खराब कर देते हैं. वहीं इंस्टाग्राम फीड में बार-बार दिखने वाली Sponsored पोस्ट भी कइ लोगों को परेशान करती हैं. ऐसे में आप कुछ आसान सेटिंग्स और ऑप्शन अपनाकर विज्ञापनों की संख्या काफी हद तक कम किया जा सकता है.

YouTube पर एड कम करने के आसान तरीके

YouTube Premium लें

अगर आप बिना किसी विज्ञापन के वीडियो देखना चाहते हैं, तो YouTube Premium सबसे आसान ऑप्शन है. इसकी सदस्यता लेने के बाद वीडियो बिना Ads के चलते हैं. साथ ही बैकग्राउड में वीडियो चलाने और YouTube Music जैसी एक्स्ट्रा सुविधाएं भी मिलती हैं.

Ad Blocker Extension का इस्तेमाल करें

अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर Chrome, Firefox या किसी दूसरे ब्राउजर से YouTube देखते हैं, तो AdBlock, Adblock Plus या uBlock Origin जैसे Ad Blocker Extension इंस्टॉल कर सकते हैं. ये वीडियो शुरू होने से पहले और बीच में आने वाले कई विज्ञापनों को ब्लॉक करने में मदद करते हैं.

Brave Browser का उपयोग करें

मोबाइल या कंप्यूटर पर Brave Browser भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसमें पहले से ही Ad Blocker मौजूद होता है. ऐसे में अगर आप इसी ब्राउजर से YouTube चलाते हैं, तो सामान्य ब्राउजर की तुलना में कम विज्ञापन दिखाई दे सकते हैं.\

ये भी पढ़ें-पुराना बैंक अकाउंट हो गया है बंद? ऐसे दोबारा करें एक्टिव और वापस पाएं अपना पैसा

Instagram पर एड कैसे कम करें?

Sponsored Ads को Hide करें

अगर आपकी फीड में कोई Sponsored पोस्ट दिखाई देती है, तो उसके ऊपर दिए गए तीन डॉट पर टैप करें और Hide Ad ऑप्शन चुनें. इसके बाद कारण बताएं कि आप यह विज्ञापन क्यों नहीं देखना चाहते. ऐसा करने से भविष्य में उसी तरह के विज्ञापन कम दिख सकते हैं.

Ad Preferences बदलें

Instagram की Profile में जाकर Account Center खोलें. यहां Ad Preferences का ऑप्शन मिलेगा. इसमें जाकर उन विषयों को Show Less कर सकते हैं, जिनसे जुड़े विज्ञपन आप कम देखना चाहते हैं. इसके अलावा Recent Ad Activity में जाकर कुछ ब्रांड्स के विज्ञापन भी सीमित किए जा सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें