‘हमारे ही कुछ लोगों ने…’, दतिया उपचुनाव पर इमरती देवी ने कहा – पार्टी को ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए

Imarti Devi Reaction: पूर्व मंत्री और डबरा से विधायक रहीं इमरती देवी का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि चुनाव हम बहुत अच्छे से जीत रहे थे. हमारे ही कुछ लोगों ने भीतरघात करके पार्टी को चुनाव हराया है.
datia by election 2026 result imarti devi reaction

इमरती देवी, पूर्व मंत्री

Imarti Devi Reaction: दतिया उपचुनाव की तारीख की घोषणा से लेकर रिजल्ट तक सबकुछ चौंकाने वाला रहा. जहां बीजेपी ने पूर्व गृह मंत्री और कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया. वहीं, अब परिणाम ने कांग्रेस को खुश कर दिया है. दूसरी ओर बीजेपी में हार की समीक्षा की बात की जा रही है. इसी बीच पूर्व मंत्री और डबरा से विधायक रहीं इमरती देवी का रिएक्शन सामने आया है.

इमरती देवी का क्या कहना है?

रिजल्ट आने के बाद इमरती देवी ने कहा कि दतिया में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बहुत मेहनत की. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मेहनत की और सभाएं कीं. चुनाव हम बहुत अच्छे से जीत रहे थे. हमारे ही कुछ लोगों ने भीतरघात करके पार्टी को चुनाव हराया है. ऐसे लोगों से पार्टी को बचकर रहना चाहिए.

नामांकन के दौरान हंसने का वीडियो

इस चुनाव के लिए बीजेपी में अपना पूरा जोर लगा दिया था. मुख्यमंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता ने जमकर प्रचार किया. वहीं आशुतोष तिवारी के नामांकन में एकजुटता दिखाने के लिए बीजेपी के दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में सभा को संबोधित करने के दौरान नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक गए. जहां सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें ढांढस बंधाया तो वहीं इमरती देवी हंसते हुए दिखीं. उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें: ‘हम नतीजों की समीक्षा करेंगे…’, दतिया उपचुनाव में BJP की हार पर हेमंत खंडेलवाल बोले- चुनाव प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई होगी

आशुतोष तिवारी की 6016 वोटों से हुई हार

दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के घनश्याम सिंह विधायक बन गए हैं. उन्होंने आशुतोष तिवारी करीब 6016 वोटों से हराया. इस चुनाव में घनश्याम सिंह को 66757 और आशुतोष तिवारी को 60741 वोट मिले. वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 42.39 फीसदी और बीजेपी को 38.57 प्रतिशत वोट मिले.

ज़रूर पढ़ें