Indore: इंदौर में EOW की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर कीपर के पास मिला करोड़ों का साम्राज्य, थाईलैंड कनेक्शन भी आया सामने
इंदौर न्यूज / इमेज-एक्स
Indore: मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर की लग्जरी लाइफस्टाइल आखिरकार EOW के रडार पर आ गई. आय से 110% ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने बुधवार सुबह इंदौर में राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी.
छापे के दौरान टीम को करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. EOW अब पूरे नेटवर्क और बेनामी निवेश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
सरकारी नौकरी की आड़ में बनाई अकूत संपत्ति
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राकेश गोरखे ने सरकारी नौकरी की आड़ में अकूत संपत्ति बना ली. उसके नाम वृंदावन गार्डन में आलीशान तीन मंजिला मकान मिला है. इसके अलावा संघवी रेसीडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसीडेंसी और ओमेक्स सिटी जैसी पॉश कॉलोनियों में भी फ्लैट और प्लॉट मिले हैं.
अधिकारियों का क्या कहना है ?
EOW अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संपत्ति वेतन से संभव नहीं है. राकेश के बैंक खातों, निवेश और खरीद-फरोख्त की डिटेल खंगाली जा रही है. टीम को शक है कि इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं. छापे के दौरान सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब राकेश के घर से उसका पासपोर्ट बरामद हुआ. जांच में पता चला कि उसने बिना विभागीय अनुमति के थाईलैंड की यात्रा की थी. विदेश यात्रा के खर्च और फंडिंग का सोर्स भी अब जांच के दायरे में है.
ये भी पढ़ें:NO इंश्योरेंस? तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा पायलट प्लान