इंचीटेप लेकर भारी बारिश में सड़कों पर उतरी UP पुलिस, ऊंचे DJ वाहनों पर लगा ब्रेक

UP Police DJ Height Inspection: सहारनपुर पुलिस भारी बारिश के बीच 24 घंटे कांवड़ मार्ग पर निगरानी रख रही है. कई पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतर आए हैं.
Kanwar Yatra High DJ Restrictions

इंचीटेप लेकर भारी बारिश में सड़कों पर उतरी UP पुलिस, ऊंचे DJ वाहनों पर लगा ब्रेक

Kanwar Yatra High DJ Restrictions: सावन का महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है. यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने साथ डीजे भी ले जाते हैं. इनमें कुछ ऐसे भी डीजे रहते हैं, जिनकी तेज ध्वनि के माध्यम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो वहीं कुछ डीजे साइज में इतने बड़े होते हैं कि यातायात प्रभावित होता है. इसलिए प्रशासन ने इस साल डीजे के साइज को तय कर दिया है कि अब इससे बड़े डीजे नहीं ले जाए जा सकते हैं. अगर कोई तय मानक से बड़ा डीजे ले जाता है, तो उस पर कार्रवाई भी की जा रही है.

यूपी के सहारनपुर की पुलिस अब डीजे की लंबाई और चौड़ाई को मापने के लिए सड़कों पर उतर आई है. भारी बारिश के बीच सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए सड़कों पर उतरी है. इस दौरान उन सभी डीजे को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है, जो 12 फीट से अधिक ऊंचे और 10 फीट से अधिक चौड़े साइज से ज्यादा हों.

24 घंटे कांवड़ियों पर निगरानी

सहारनपुर पुलिस भारी बारिश के बीच 24 घंटे कांवड़ मार्ग पर निगरानी रख रही है. कई पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतर आए हैं. पुलिस अधिकारी खुद इंची-टेप लेकर डीजे नाप रहे हैं. अगर कोई इस दौरान मानक के विपरीत मिलता है, तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाती है. ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो.

ये भी पढ़ेंः पहला टिकट ‘पंडित’ को देकर अयोध्या से चुनावी शंखनाद, ब्राह्मणों को साधकर बीजेपी को ‘टेंशन’ देंगे अखिलेश?

भारी बारिश के बीच डटे पुलिसकर्मी

पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए डटे हैं. पुलिस 24 घंटे भारी बारिश के बीच सड़कों पर उतरी है. उच्च अधिकारी भी लगातार स्थानीय पुलिस को निर्देश दे रहे हैं. हमारे लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही प्राथमिकता है. उनके लिए हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है. पुलिस जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाई है.

ज़रूर पढ़ें