हर महीने 300 यूनिट तक पाएं फ्री बिजली, सोलर पैनल पर 78,000 रुपए तक की सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

PM Surya Ghar Yojana: फरवरी 2024 में शुरू हुई 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का मुख्य उद्देश्य लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना है, ताकि उन्हें हर महीने 300 यूनितक फ्री बिजली मिल सके. इस बेहतरीन सरकारी योजना का लाभ अब तक 50 लाख से भी ज्यादा परिवार उठा चुके हैं.
Surya Ghar Free Electricity Scheme

सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना से पाएं फ्री बिजली

Get Free Electricity Solar Subsidy: अगर हर महीने बढ़ता बिजली बिल आपकी जेब पर भारी पड़ रहा है, तो केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आपके लिए राहत का बड़ा जरिया बन सकती है. इस योजना के तहत लोग अपने घकी छत पर सोलर पैनल लगवाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ ले सकते हैं. इतना ही नहीं सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए 78,000 रुपए तक की सब्सिडी भी देती है, जिससे शुरुआती खर्च काफी कम हो जाता है.

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?

फरवरी 2024 में शुरू हुई ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का मुख्य उद्देश्य लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना है, ताकि उन्हें हर महीने 300 यूनितक फ्री बिजली मिल सके. इस बेहतरीन सरकारी योजना का लाभ अब तक 50 लाख से भी ज्यादा परिवार उठा चुके हैं.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

  • सरकार इस योजना के तहत पात्र लोगों को अधिकतम 78,000 रुपए तक की सब्सिडी देती है.
  • सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है.
  • अब तक सरकार हजारों करोड़ रुपये की सब्सिडी लोगों के खातों में ट्रांसफर कर चुकी है.

योजना से क्या होंगे फायदे?

  • हर महीने बिजली बिल में अच्छी-खासी बचत होगी.
  • कई परिवारों का बिजली बिल लगभग शून्य तक आ सकता है.
  • सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा.
  • लंबे समय तक महंगी बिजली से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें-अब गांव में भी बनेगा बच्चों का आधार कार्ड, जानें बाल आधार बनवाने का पूरा प्रोसेस

पीएम सूर्य घर योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेसाइट पर जाएं. अपना स्टेट और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) चुनें.
  • मोबाइल नंबर, बिजली उपभोक्ता नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करने के बाद रूफटॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन करें.
  • आवेदन मंजूर होने पर सरकार द्वारा अधिकृत वेंडर से सोलर पैनल लगवाएं.
  • इंस्टॉलेशन और जरूरी प्रोसेस पूरी होने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी.

ज़रूर पढ़ें