Dwidwadash Drishti Yog: 8 अगस्त को बनेगा दुर्लभ ‘द्विद्वादश दृष्टि योग’, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Dwidwadash Drishti Yog: पंचांग के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजकर 59 मिनट पर बुध और मंगल के बीच द्विद्वादश दृष्टि योग बनेगा. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार, शिक्षाका ग्रह माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, भूमि और संपत्ति का कारक है.
Dvi Dvadasha Drishti Yoga

द्विद्वादश दृष्टि योग

Fortune Boost For Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 अगस्त 2026 की दोपहर बुध और मंगल के बीच एक खास द्विद्वादश दृष्टि योग बनने जा रहा है. माना जा रहा है कि यह शुभ संयोग कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. इस योग के प्रभाव से सोचन-समझने की क्षमता बेहतर हो सकती है, करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है.

कब बनेगा यह शुभ योग?

पंचांग के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजकर 59 मिनट पर बुध और मंगल के बीच द्विद्वादश दृष्टि योग बनेगा. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार, शिक्षाका ग्रह माना जाती है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, भूमि और संपत्ति का कारक है. इन दोनों ग्रहों का यह विशेष संयोग कई लोगों के लिए उन्नति, धन लाभ और नए अवसरों का संकेत माना जाता है.

मेष राशि

  • मेष राशि के लोगों के लिए यह योग काफी शुभ माना जा रहा है.
  • इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर हो सकती है, जिसका फायदा नौकरी और करियर में मिलेगा.
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.
  • पैतृक संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद सुलझने के योग हैं.

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक लाभ के नए रास्ते खोल सकता है.
  • व्यापार करने वालों को नए आइडिया और योजनाओं से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है.
  • मीडिया, आईटी, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक रह सकता है.
  • पहले किए गए निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं.

ये भी पढ़ें-Shani Nakshatra Parivartan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, लेकिन शनिदेव इन 4 राशियों को बना देंगे मालामाल

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए यह समय सम्मान और सफलता लेकर आ सकता है.
  • नौकरी करने वालों के काम की सराहना होगी, जिससे प्रमोशन या वेतन बढ़ने की संभावना बन सकती है.
  • लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं.
  • यदि आप किसी नए काम या बिनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है.

ज़रूर पढ़ें