Shani Nakshatra Parivartan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, लेकिन शनिदेव इन 4 राशियों को बना देंगे मालामाल
शनि नक्षत्र परिवर्तन 2026
Raksha Bandhan Lunar Eclipse: अगस्त के इस महीने में कई त्योहार हैं, जिनका अपना-अपना विशेष महत्व है. ज्योतिषियों के अनुसार, त्योहारों का यह महीना बहुत ही महत्वपूर् रहने वाला है. महीने के आखिरी दिनों में यानी 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार है. यह त्योहार भाई-बहनों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. ज्योतिषियों के अनुसार, इसी दिन 28 तारीख को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा.
वहीं इससे कुछ दिन पहले 20 अगस्त को शनिदेव अपनी चाल बदलकर रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे. शनिदेव के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है. इन चार राशियों के जातकों के दुख और कष्ट दूर होंगे और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन सी चार राशियां हैं.
वृषभ राशि
- शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है.
- इस दौरान आपको व्यापार में लाभ मिलेगऔर आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी.
- इधर-उधर के खर्चों पर रोक लगेगी और आपके पैसे बचेंगे.
- इस परिवर्तन से आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के लिए शनिदेव का यह परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है.
- इस दौरान कमाई के नए रास्ते खुलेंगे और मकान या नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.
- करियर और बिजनेस में आपको नई उपलब्धि मिल सकती है.
- अगर आपका कोई बिजनेस है, तो उससे काफी मुनाफा होने के संकेत हैं.
तुला राशि
- अगस्त का यह महीना आपके हित में है.
- रुका हुआ काम पूरा हो सकेगा.
- आपके साहस और आत्मसम्मान में बढ़ोतरी होगी.
- करियर में आगे बढ़ने के संकेत दिखाई दे रहे हैं.
- इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव हो सकता है, जिससे पैसों की कमी दूर होगी.
ये भी पढ़ें-Kamika Ekadashi 2026: सावन की कामिका एकादशी 2026 कब है? जानें सही तारीख, शुभ योग और पूजा का समय
मकर राशि
- शनिदेव के इस नक्षत्र परिवर्तन से आपको कई बड़े लाभ होने के संकेत हैं.
- इस समय आपका आत्मवश्वास बढ़ेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी.
- आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी.
- आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और करियर में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकता है.