जेल में बंद माफिया अतीक के दोनों बेटे अबान के जनाजे में होंगे शामिल, इन शर्तों पर मिली पैरोल

Atiq Ahmed Sons Parole Granted in Praygraj: इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने उमर और अली की पैरोल अर्जी को मंजूर कर दिया है. यानी कि अब अबान के जनाजे में दोनों बड़े भाई शामिल हो सकेंगे.
Atiq Ahmed Sons Parole Granted in Praygraj

जेल में बंद माफिया अतीक के दोनों बेटे अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Ali Umar Attend Abaan Funeral: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान का गुरुवार को सड़क हादसे में निधन हो गया. अबान के दो बड़े भाई उमर और अली जेल में बंद है, जिसको लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट की डबल बेंच ने उमर और अली की पैरोल अर्जी को मंजूर कर दिया है. यानी कि अब अबान के जनाजे में दोनों बड़े भाई शामिल हो सकेंगे. लेकिन इस दौरान कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन नहीं करेंगे. कोर्ट ने दोनों भाइयों को सिर्फ जेल से पुलिस के साथ सीधे कब्रिस्तान और वहां से वापस जेल लौटने तक की छूट दी है. देर शाम तक कसारी मसारी कब्रिस्तान में अबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

हाई कोर्ट ने उमर और अली की पैरोल को मंजूरी देते हुए शर्त रखी कि दोनों भाई इस दौरान मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे. अबान की मौत गुरुवार को झांसी के पास सड़क हादसे में हो गई थी. जिसमें अबान के साथ दो अन्य लोगों की भी जान चली गई थी. अबान अतीक अहमद का सबसे छोटा 5वें नंबर का बेटा था.

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा अंतिम संस्कार

अबान की मौत के बाद शव को उसके बुआ के यहां ले जाया गया है. जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. गांव में भारी पुलिस बल तैनात है. उनके करीबियों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है. अबान के अंतिम संस्कार के लिए उनके भाई का इंतजार किया जा रहा है. दोनों भाइयों के जेल से आते ही कसारी मसारी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा. जहां पिता अतीक अहमद, दादी, बब्बा हाजी फिरोज अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद को दफनाया गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘बेटी के साथ खड़ा हूं, लेकिन उसके ससुराल पक्ष से सारे रिश्ते खत्म’, दामाद-समधी की गिरफ्तारी के बाद छलका BJP विधायक का दर्द

कब होगा अंतिम संस्कार?

अबान के दोनों भाइयों को हाई कोर्ट से पैरोल मिल गई है. सभी प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जब दोनों भाई पहुंचेंगे, तो देर शाम कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. दफन की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं.

ज़रूर पढ़ें