’25 शादियां-करोड़ों की ठगी…’, सामने आईं 4 पत्‍न‍ियां, बेटे ने भी BJP विधायक की बेटी को फंसाया

Anuj Trivedi Fraud: सीतापुर के अनुज त्रिवेदी को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि उसने 25 शादियां की हैं. इस मामले में विधायक ज्ञान तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
पुल‍िस के पास पहुंची मह‍िलाएं

पुल‍िस के पास पहुंची मह‍िलाएं

Anuj Trivedi Fraud: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर द‍िया है. यहां अलग-अलग पहचान बताकर करीब 25 महिलाओं से एक ही युवक ने शादी की है. शादी करने का आरोप अनुज त्रिवेदी पर लगा है. इस मामले में अब शादी करने वाली महिलाएं भी सामने आने लगी हैं. जि‍न्‍होंने थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. दूसरी ओर, आरोपी के समधी और बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने भी उसके खिलाफ रेउसा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है.

शिकायत लेकर सविता भंडारकर, संगीता ठाकरे, अर्चना गुप्ता और प्रतिभा पहुंचीं. सभी महिलाओं ने लगभग एक ही तरह के आरोप लगाए. उन्‍होंने कहा कि युवक ने वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संबंध बनाए और उनसे शादी की. महिलाओं का दावा है कि आरोपी ने शादी के बाद उनसे आर्थिक लेनदेन के अलावा सोने के गहने भी लिए हैं.

600 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का दावा

पीड़ित महिलाओं ने अपनी शिकायत में अनुज पर करीब 600 करोड़ रुपये और लगभग एक किलो सोने के आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि आरोपी ने कथित तौर पर अजय अग्रवाल, संतोष सिंह और अजय गुप्ता समेत अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाई.

शिकायत में अनुज के बेटे प्रखर त्रिवेदी का नाम भी शामिल किया गया है. महिलाओं ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मुंबई की जेल में बंद है आरोपी

मिश्रिख निवासी अनुज त्रिवेदी फिलहाल मुंबई की यरवदा जेल में बंद बताया जा रहा है. आरोप है कि वह खुद को मुंबई का बड़ा रियल एस्टेट कारोबारी बताकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था. अब सामने आ रहे आरोपों के बाद उसके खिलाफ अलग-अलग स्तर पर शिकायतें और कानूनी कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है.

बीजेपी विधायक ने भी दर्ज कराया मुकदमा

अनुज के समधी और बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने भी रेउसा थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर के बाद विधायक ने अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी के साथ फेसबुक लाइव किया और आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए.

लाइव के दौरान विधायक ने अनुज के कथित कृत्यों पर नाराजगी जाहिर की. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि उसके लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाह‍िए.

ये भी पढ़ें:Live:रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दागे गए आंसू गैस के गोले, JPSC के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें