Video: शिक्षा मंत्री के कार्यालय का घेराव करने निकले अभ्यर्थी, पुलिस से हुई नोकझोंक

Durg: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर गुरुवार को दुर्ग में अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. हिंदी भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में विज्ञान और सीटीईटी अभ्यर्थी जुटे और धरना देकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की.
Durg

शिक्षा मंत्री के कार्यालय का घेराव करने निकले अभ्यर्थी

Durg: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर गुरुवार को दुर्ग में अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. हिंदी भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में विज्ञान और सीटीईटी अभ्यर्थी जुटे और धरना देकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई.

शिक्षा मंत्री के कार्यालय का घेराव करने निकले अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी मांग आगामी शिक्षक भर्ती में विज्ञान शिक्षक, जीव विज्ञान व्याख्याता और रसायन व्याख्याता के पद शामिल करने की है. उनका कहना है कि विज्ञान संकाय से हजारों युवा पढ़ाई पूरी कर शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अगर इन विषयों के पद ही नहीं निकले तो योग्य अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिल पाएगा. प्रदर्शनकारियों ने स्नातक में 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता में सभी अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट देने की भी मांग रखी. उनका कहना है कि मौजूदा नियम के कारण कई योग्य उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं.

वहीं, 6 सितंबर 2026 को होने वाली सीटीईटी परीक्षा को लेकर भी अभ्यर्थियों ने बड़ी मांग रखी है. उनका कहना है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी आगामी शिक्षक भर्ती में आवेदन का अवसर दिया जाए, ताकि परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया के बीच समय के अंतर के कारण कोई युवा अवसर से वंचित न हो.

ये भी पढ़ें- CG News: ग्रीन स्टील से छत्तीसगढ़ में खुलेगा औद्योगिक विकास का नया अध्याय, 13,840 करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव

मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र होगा आंदोलन

प्रदर्शन में शामिल छात्र कौशल ने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने 57 हजार शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था. इसके बाद 33 हजार पदों की भर्ती निकली, लेकिन अब महज 5 से 6 हजार पदों की चर्चा हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें