BJP सांसद अनिल फिरोजिया बने लेखक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लिखी किताब

Anil Firojiya Writes A book on Amit Shah: उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह से मुलाकात कर शहर के विकास समेत कई मुद्दों पर बातचीत की.
BJP MP Anil Firojiya Writes A book on Amit Shah

बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर एक किताब लिखकर उन्हें भेंट किया है.

BJP MP Anil Firojiya Writes A book on Amit Shah: मध्य प्रदेश के उज्जैन से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनिल फिरोजिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने अमित शाह पर लिखी किताब ‘नए भारत के चाणक्य” भेंट की है. मुलाकात के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा सहकारिता मंत्री का स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. उनका आशीर्वाद हमेशा ऊर्जा प्रदान करता है.

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ. इस अवसर पर मेरे द्वारा लिखित पुस्तक ‘नए भारत के चाणक्य, अमित शाह राजनीतिक संकल्प और सत्ता’ उन्हें भेंट की.

उज्जैन लोकसभा सीट से सांसद हैं फिरोजिया

इस दौरान सांसद ने उज्जैन शहर के विकास समेत कई मुद्दों पर बातचीत की. सांसद ने कहा कि मुलाकात के दौरान गृहमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. बता दें, अनिल फिरोजिया उज्जैन लोकसभा सीट से सांसद हैं.

ये भी पढ़ेंः नागपंचमी पर श्रद्धालुओं को नहीं करना होगा इंतजार! भगवान नागचंद्रेश्वर के शीघ्र दर्शन के लिए बुकिंग शुरू, जानें कितने रुपये देने होंगे

2020 में उठाया था लव-जिहाद का मुद्दा

इससे पहले सांसद अनिल फिरोजिया ने गृहमंत्री अमित शाह को साल 2020 में लव जिहाद को लेकर पत्र लिखा था. उन्होंने लव जिहाद को लेकर कठोर कानून बनाने की मांग की थी.

ज़रूर पढ़ें