अब ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ के नाम से चलेगी यह लग्जरी ट्रेन, जानें टिकट-किराए और रूट में क्या बदला
Sprite Tejas Express Route Fare:तेजस एक्सप्रेस मुख्य रूप से लखनऊ और दिल्ली के बीच चलती है. हाल ही में इस ट्रेन की ब्रांडिंग स्प्राइट ब्रांड के साथ की गई है, जिससे कुछ यात्रियों को टिकट बुक करते समय ट्रेन के नाम को लेकर Confusion हो सकता है.
तेजस एक्सप्रेस
First Branded Train Sprite Tejas Express: भारत की सबसे फेमस ट्रेनों में से एक तेजस एक्सप्रेस अपनी लग्जरी सुविधाओं और आरामदायक सफर के लिए जानी जाती है. यह IRCTC द्वारा संचालित एक कॉर्पोरेट ट्रेन है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के शौकीन यात्री अक्सर सफर करते हैं. तेजस एक्सप्रेस मुख्य रूप से लखनऊ और दिल्ली के बीच चलती है. हाल ही में इस ट्रेन की ब्रांडिंग स्प्राइट ब्रांड के साथ की गई है, जिससे कुछ यात्रियों को टिकट बुक करते समय ट्रेन के नाम को लेकर Confusion हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस ट्रेन के साथ इतने बड़े ब्रांड का नाम जुड़ने से क्या-क्या चीजें बदल जाएंगी और यात्रियों को इससे क्या लाभ हो सकते हैं.
कब तक ट्रेन का नाम स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस रहेगा?
- बता दें कि लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का नया नाम स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस हमेशा के लिए नहीं, बल्कि केवल एक निश्चित समय के लिए ही स्टेशन पर बोला जाएगा.
- रेलवे के नियम के अनुसार, यह नया नाम 19 अगस्त 2026 से शुरू होकर 11 नवंबर 2026 तक ही सुनाई देगा.
- इस लगभग तीन महीने की अवधि के दौरान जब भी स्टेशन पर इस ट्रेन की घोषणा होगी, तो इसे इसके नए विज्ञापन वाले नाम से ही पुकारा जाएगा.
- ट्रेन पर इस ब्रांड का नाम लिखने और विज्ञापन करने की कानूनी अनुमति रेलवे ने एक ऑफिशियल लेटर जारी करके दी है.
क्या टिकट सिस्टम में कोई बदलाव होगा?
- रेलवे के नए नियमों के अनुसार, तेजस एक्सप्रेस की ब्रांडिंग बदलने से इसके टिकट बुकिंग सिस्टम और किराए में कोई बदलाव नहीं होगा.
- रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों से पहले जितना ही किराया लिया जाएगा.
- इसके अलावा, ट्रेन का रूट , समय और स्टेशनों पर ठहराव भी पहले की तरह ही रहेगा.
- रेलवे का कहना है कि तेजस ट्रेन का नाम केवल एक निश्चित समय के लिए बदला गया है, बाकी इसके सभी नियम पुराने जैसे ही रहेंगे.
यात्रियों को नया क्या देखने को मिलेगा?
- अब यात्रियों को तेजस ट्रेन के बाहरी हिस्से पर स्प्राइट (Sprite) की थीम वाला खूबसूरत रैप देखने को मिलेगा.
- ट्रेन के बाहर ही नहीं, बल्कि अंदर के डिब्बों में भी स्प्राइट ब्रांड के विज्ञापन और प्रचार देखने को मिलेंगे.
- इसके साथ ही जब ट्रेन स्टेशनों पर आएगी या रुकेगी, तो यात्रियों को अनाउंसमेंट में इसका बदला हुआ नाम सुनाई देगा.