Bhopal Metro से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, ये है पूरा टाइम टेबल
भोपाल मेट्रो
Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब हर 15 मिनट में ट्रेन उपलब्ध रहेगी. टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने यात्रियों की कमी को देखते हुए फैसला लिया है. पहले जहां सुबह 9.30 बजे पहली ट्रेन मिलती थी, अब इसमें बदलाव किया गया है. अब सुबह 11.30 बजे पहली ट्रेन मिलेगी. 17 अगस्त से ट्रेन के समय में बदलाव होने जा रहा है.
क्या रहेगा मेट्रो का नया टाइम टेबल?
नई व्यवस्था के तहत हर 15 मिनट में यात्रियों के लिए ट्रेन उपलब्ध रहेगी. सोमवार से शनिवार तक ट्रेन सुबह 11.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक संचालित होगी. ट्रेन दिन में कुल 62 फेरे लगाएगी. सुभाष नगर स्टेशन से ट्रेन सुबह 11.30 बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे एम्स पहुंचेगी. वहीं, रविवार एवं छुट्टी वाले दिन की बात करें तो ट्रेन 70 फेरे लगाएगी. इन दिनों में मेट्रो सुबह 11.30 बजे से रात 8.30 बजे तक चलेगी.
सुभाष नगर से ट्रेन सुबह 11.30 बजे चलेगी. इसके बाद 11.34 बजे केंद्रीय विद्यालय, 11.37 बजे डीबी मॉल, 11.40 बजे एमपी नगर, 11.43 बजे रानी कमलापति, 11.46 बजे डीआरएम ऑफिस, 11.49 बजे अलकापुरी और आखिर में 11.53 बजे एम्स पहुंचेगी. भोपाल एम्स से ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होगी. इसके बाद 12.04 बजे अलकापुरी, 12.07 बजे डीआरएम ऑफिस, 12.10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, 12.13 बजे एमपी नगर, 12.16 बजे डीबी मॉल, 12.19 बजे केंद्रीय विद्यालय और आखिर में 12.22 बजे सुभाष नगर पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें: Bhopal Metro: दिन का खर्च 8 लाख, कमाई 15 हजार…तीन महीने में तीसरी बार घटे भोपाल मेट्रो के फेरे
अब दोनों ट्रैक पर दौड़ रही मेट्रो
पिछले साल जब भोपाल मेट्रो की शुरुआत हुई थी, उस समय से 25 जुलाई 2026 तक ट्रेन सिंगल ट्रैक पर चल रही थी. यही वजह थी कि दो ट्रेनों के बीच टाइमिंग 75 मिनट थी. सुभाष नगर से एम्स तक प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सिग्लिंग सिस्टम का कार्य पूरा कर लिया गया है. अब ट्रेन की रफ्तार में वृद्धि हुई है.