IRCTC ने 3 महीने में सर्विस फीस से कमाए 248 करोड़ रुपये, अब UPI पेमेंट पर लग सकता है MDR चार्ज

IRCTC Service Fee Revenue: IRCTC ने पिछले तीन महीनों में 13.27 करोड़ टिकटों की बुकिंग से कुल 248 करोड़ रुपये की सर्विस फीस कमाई है. इसका मतलब है कि कंपनी को हर एक टिकट पर औसतन लगभग 19 रुपये की कमाई हुई. अगर आप UPI के जरिए टिकट का पेमेंट करते हैं, तो आपको 10 से 20 रुपये तक की सर्विस फीस देनी होती है.
IRCTC Service Fee

upi के जरिए पेमेंट करने पर बढ़ सकती है फीस

UPI MDR Charge May Apply Soon: अगर आप भी आईआरसीटीसी (IRCTC) के जरिए ट्रेन की टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आजकल हर यात्री ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करता है. इससे बिना किसी परेशानी के आसानी से टिकट बुक हो जाती है और अपनी मनपसंद सीट चुनने का विकल्प भी मिलता है. यही वजह है कि ज्यादातर यात्री इसी ऐप से ट्रेन टिकट बुक करते हैं. हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार अगर आप आईआरसीटीसी ऐप से अपनी यात्रा के लिए ट्रेन टिकट बुक करते हैं और UPI के जरिए भुगतान करते हैं, तो इसके लिए अब ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है.

UPI के जरिए होने वाले पेमेंट का आंकड़ा बढ़ा

रेलवे की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस साल 2027 में टिकट बुकिंग प्रोसेस में यूपीआई के जरिए होने वाले पेमेंट का आंकड़ा 48.72 प्रतिशत से बढ़कर 51.22 प्रतिशत हो गया है. यानी हर 100 में से लगभग 51 टिकट UPI पेमेंट के जरिए बुक होते हैं. इस बढ़ोतरी को देखते हुए रेलवे अब UPI के जरिए पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा फीस जोड़ सकता है.

रेलवे ने 248 करोड़ रुपये की सर्विस फीस कमाई

IRCTC ने पिछले तीन महीनों में 13.27 करोड़ टिकटों की बुकिंग से कुल 248 करोड़ रुपये की सर्विस फीस कमाई है. इसका मतलब है कि कंपनी को हर एक टिकट पर औसतन लगभग 19 रुपये की कमाई हुई. अगर आप UPI के जरिए टिकट का पेमेंट करते हैं, तो आपको 10 से 20 रुपये तक की सर्विस फीस देनी होती है. वहीं दूसरी ओर डेबिट-क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट लाइन से पेमेंट करने पर यह फीस बढ़कर 15 से 30 रुपये हो जाती है.

ये भी पढ़ें-EPFO News: देश में 20 लाख से ज्यादा EPF खाते हुए बंद, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं? ऐसे चेक करें PF स्टेटस

UPI पेमेंट पर लग सकता है MDR चार्ज

इस मुद्दे पर संसद की वित्त समिति ने भी चिंता जाहिर की है. समिति के अनुसार, अभी UPI से पेमेंट करने पर कोई MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट नहीं लगता है. MDR वह चार्ज है जो किसी से ऑनलाइन पेमेंट लेने पर चुकाना पड़ता है. इस खर्च के बोझ को कम करने के लिए समिति ने सलाह दी है कि बड़े या ज्यादा रकम वाले डिजिटल लेन-देन पर एक तय और सीमित चार्ज लगाया जा सकता है. राहत की बात यह है कि अभी UPI से ट्रेन टिकट बुक करने पर ऐसा कोई नया चार्ज शुरू नहीं हुआ है. फिलहाल यह सिर्फ एक सुझाव है, लेकिन अगर फ्यूचर में सरकार इस पर कोई फैसला लेती है, तो UPI से टिकट बुक करना महंगा हो सकता है.

ज़रूर पढ़ें