Delhi Tikri Kalan CNG Blast: दिल्ली में सीएनजी पंप पर धमाका, 3 की मौत, कई घायल

Delhi Tikri Kalan CNG Blast: दिल्ली में टिकरी कलां के पास स्थिति एक CNG पंप पर जोरदार धमाका हो गया. जिसमें 3 की मौत हो गई और 5 लोग घायल हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
Delhi CNG Blast

दिल्ली में CNG ब्लास्ट होने से 1 की मौत

CNG Cylinder Blast Kills Three: दिल्ली में टिकरी कलां के पास स्थिति एक CNG पंप पर गुरुवार को जोरदार धमाका हो गया. जिसमें 3 की मौत हो गई और 5 लोग घायल हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई. फिलहाल, स्थिति अब सामान्य है.

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुआ. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास सीएनजी पंप पर धमाके की सूचना मिली थी. मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. हादसा इतना भयावह था कि एक व्यक्ति की जान चली गई.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, इस दौरान बाबा हरिदास कॉलोनी निवासी मनीष (25) की मौत हो गई है. जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. अभी तक घायलों की जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ेंः तो इस वजह से शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी? खुद बताया अब आगे क्‍या करेंगे

हादसे की जांच शुरू

फिलहाल, मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस और तकनीकी टीमें इस बात की जांच कर रही हैं कि यह ब्लास्ट सिलेंडर की किसी खराबी के कारण हुआ है या किन वजहों से हुआ है. जांच के बाद ही हादसे की सही वजह का पता लग पाएगा.

ज़रूर पढ़ें