शहडोल: जिला अस्पताल की छत से टपक रहा पानी, वार्डों में बर्तन रखकर इलाज कराने को मजबूर मरीज

Shahdol: शहडोल जिले में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. लेकिन सबसे चिंताजनक तस्वीर स्वास्थ्य संस्थानों से सामने आई है.
shahdol News

टपकते पानी के बीच मरीज इलाज कराने को मजबूर

Input- Kailash lalwani

Shahdol: शहडोल जिले में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है, लेकिन सबसे चिंताजनक तस्वीर स्वास्थ्य संस्थानों से सामने आई है. शहडोल के जिला अस्पताल में छत से टपकते पानी के बीच मरीज इलाज कराने को मजबूर हैं. कहीं मरीजों ने पानी रोकने के लिए खुद बर्तन लगा रखे हैं. सवाल है जहां जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर मरीज पहुंचते हैं, वहां बारिश से सुरक्षा की गारंटी कौन देगा.

छत से टपकता पानी

कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल के आर्थो वार्ड समेत अस्पताल भवन के कई हिस्सों में बारिश का पानी छत से टपकता दिखाई दिया. हालात ऐसे बने कि मरीजों को टपकते पानी के बीच ही इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ा. पानी मरीजों के आसपास न गिरे, इसके लिए मरीजों और उनके परिजनों को खुद ही बर्तन लगाकर पानी रोकने की व्यवस्था करनी पड़ी. अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों के लिए यह स्थिति किसी परेशानी से कम नहीं है.

मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

लगातार बारिश के बीच अस्पतालों की यह तस्वीर स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. जिस जगह मरीज इलाज और सुरक्षित वातावरण की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं उन्हें टपकती छत और पानी के बीच रहना पड़ रहा है.

बिल्डिंग काफी पुरानी है-प्रबंधक पूजा सोनी

1-2- इस मामले में जिला अस्पताल की सहायक प्रबंधक पूजा सोनी ने बताया कि जिला अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी है और जर्जर हो चुकी है. भवन में सुधार कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि पानी टपकने से मरीजों को परेशानी हो रही है तो उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- MP Rail News: MP के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, इन स्टेशनों पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, टाइमटेबल जारी

ज़रूर पढ़ें