ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह
अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग
Team India: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन-डे मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को भारत दौरे पर आना है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच और 2 मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे. इन दोनों सीरीज के लिए मेंस सिलेक्शन कमेटी ने भारतीय अंडर-19 टीमों का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि भारतीय दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को वनडे स्क्वॉड में जगह मिली है.
लक्ष्य-यशबर्धन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बोर्ड ने वन-डे मैचों की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी हैं, जबकि उपकप्तानी का जिम्मेदारी यशबर्धन चौहान को मिली है. इसके अलावा मल्टी-डे मुकबलों में लक्ष्य और यशबर्धन के बीच जिम्मेदारियों को बदल दिया है. मल्टी-डे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी यशबर्धन चौहान करते नजर आएंगे. वहीं, लक्ष्य उपकप्तानी की भूमिका में नजर आएंगे.
Two familiar surnames in that squad 👀
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 27, 2026
Aaryavir Sehwag (son of Virender Sehwag) and Anvay Dravid (son of Rahul Dravid) have been named in India's U19 squad for three One-Day matches against Australia
Image Credit: DPL pic.twitter.com/XyEdIQhchO
यह भी पढ़ें: ‘शायद जलते हैं…’, डांस रील पर ट्रोल्स ने घेरा, तो श्रेयंका पाटिल ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा
सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिला मौका
वन-डे मैचों के लिए चुनी गई भारतीय अंडर-19 स्क्वॉड में भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटों को भी मौका मिला है.चयनकर्ताओं ने सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर भरोसा जताते हुए दोनों को टीम में शामिल किया है. अन्वय को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है. बता दें, इन दोनों खिलाड़ियों को मल्टी डे मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है.
कब और कहां खेले जाएंगे मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का आगाज 18 सितंबर से होगा, जिसका आखिरी मुकाबला 23 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों वन-डे मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे. इसके अलावा 2 मल्टी-डे मैच 27 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. मल्टी-डे मैच का पहला मुकाबला 27 से 30 सितंबर के बीच राजकोट में खेला जाएगा.जबकि दूसरा मल्टी-डे मैच 5 से 8 अक्तूबर के बीच अहमदाबाद के B ग्राउंड में खेला जाएगा.