‘पहाड़ पर छिपे थे, 24 घंटे से बात नहीं हुई…’, भोपाल की देविका अधिकारी की दर्द भरी कहानी, परिवार के 4 सदस्य नेपाल में लापता

Bhopal News: हादसे के बाद से देविका के परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. उनके मुताबिक, परिवार की आखिरी बातचीत कल सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई थी. इसके बाद 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन चारों से संपर्क नहीं हो पाया है.
nepal tragedy four members of Devika Adhikari family are missing

भोपाल: देविका अधिकारी की फैमिली के चार सदस्य लापता

Bhopal News: नेपाल के रसुवा जिले में ग्लेशियल लेक फटने से भारी तबाही देखने को मिल रही है. कुदरत के इस कहर ने बड़ी मात्रा में जन-धन की हानि की है. सैकड़ों लोग लापता हैं. इसी त्रासदी के बीच भोपाल से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. भोपाल की रहने वाली देविका अधिकारी के परिवार के चार सदस्य, उनके बड़े भाई, छोटे भाई और दोनों भाभियां से संपर्क नहीं हो पा रहा है.

’24 घंटे से ज्यादा समय हुआ’

हादसे के बाद से देविका के परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. विस्तार न्यूज़ के संवाददाता विवेक राणा ने जब देविका अधिकारी से बातचीत की, तो वे भावुक हो गईं. उनके मुताबिक, परिवार की आखिरी बातचीत कल सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई थी. इसके बाद 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन चारों से संपर्क नहीं हो पाया है.

‘पहाड़ पर जाकर छिपे हुए हैं’

देविका ने बताया कि आखिरी बातचीत में उनके बड़े भाई ने कहा था कि सभी की जान खतरे में है और वे पहाड़ पर जाकर छिपे हुए हैं. परिवार के मुताबिक, उन्होंने बच्चों का ध्यान रखने की बात भी कही थी. नेपाल में जारी इस त्रासदी के बीच भोपाल के नेपाली समाज और लापता लोगों के परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. मध्य प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे लोगों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 और व्हाट्सएप नंबर 9818963273 जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल में तबाही के बाद एक्‍ट‍िव हुई मध्‍य प्रदेश सरकार, जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर

ज़रूर पढ़ें