आज हुए लोकसभा चुनाव तो किसे मिलेगी कितनी सीटें? C-Voter ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

Lok Sabha elections: इंडिया टुडे-सी वोटर के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं. तो एनडीए को 326 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है.
राहुल गांधी और पीएम मोदी

राहुल गांधी और पीएम मोदी

देश में अगर इस समय लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो जनता किसको चुनेगी. इसको लकर इंडिया टुडे-सी वोटर के ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) ने सर्वे किया है. जिसमें साफ द‍िखाया गया कि एक बार फ‍िर एनडीए की ही सरकार बन सकती है.सर्वे के अनुसार, एनडीए के खाते में 326 सीटें जा सकती हैं. जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन को 185 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. अन्य दलों को 32 सीटें मिल सकती हैं.

सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में एनडीए बहुमत के आंकड़े को आराम से पार करता नजर आ रहा है. लोकसभा की कुल 543 निर्वाचित सीटों में सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 सीटों की जरूरत होती है. अनुमानित 326 सीटों के साथ एनडीए बहुमत के आंकड़े से काफी आगे दिखाई दे रहा है.

वोट शेयर में भी NDA आगे

सी वोटर के इस सर्वे में वोट शेयर के मामले में भी एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है. एक जुलाई से 25 अगस्त 2026 के बीच कराए गए सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो एनडीए को करीब 45 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. वहीं INDIA गठबंधन को 39 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. अन्य दलों के हिस्से में लगभग 16 प्रतिशत वोट शेयर जा सकता है.

इस सर्वे में देशभर के करीब 1 लाख 16 हजार 644 लोगों की राय ली गई. आंकड़ों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन वोट शेयर के मामले में एनडीए से बहुत ज्यादा पीछे नहीं है, लेकिन सीटों के अनुमान में दोनों गठबंधनों के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है.

कैसे रह सकते हैं चुनाव नतीजे

पार्टीवार अनुमान की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को अकेले 261 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं कांग्रेस के खाते में 106 सीटें जा सकती हैं. अन्य दलों को 16 सीटें मिलने का अनुमान है.

हालांकि क्षेत्रीय दलों और गठबंधन सहयोगियों की भूमिका भी सरकार बनाने के गणित में अहम रहने वाली है. एनडीए को सहयोगी दलों के साथ मिलाकर 326 सीटों तक पहुंचने का अनुमान है. दूसरी तरफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन को कुल 185 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: 40 से कम उम्र के नेताओं में राजनीतिक परिवारों का दबदबा! क्‍या है संसद-विधानसभाओं में युवाओं की तस्वीर

ज़रूर पढ़ें