अब नहीं चलेगी फाइलें दबाने की आदत! लंबित मामलों पर CM योगी सख्त, जल्द निपटारे का टास्क

CM Yogi Adityanath: मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने अध‍िकार‍ियों को पुराने मामले न‍िपटाने का आदेश द‍िया है. उन्‍होंने साफ कहा कि केवल न‍िपटाना नहीं है बल्‍कि लोगों की असल समस्‍याओं का समाधान करना है.
सीएम योगी

सीएम योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सालों से पेंडिंग राजस्व मामलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जमीन, संपत्ति और अधिकारों से जुड़े मामलों को लंबे समय तक लटकाए रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा. पांच साल से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता के साथ अभियान चलाकर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्‍होंने कहा कि अब तारीख देने से काम नहीं चलेगा.

शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.बैठक में कानून-व्यवस्था, जन शिकायतों, राजस्व प्रकरणों, आगामी त्योहारों की तैयारियों और बाढ़ राहत कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई.

उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होना चाहिए. प्रत्येक मामले में शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने वाला समाधान सुनिश्चित कराया जाए. उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता शिकायतों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि आमजन की समस्या का वास्तविक और स्थायी समाधान करना है.

शिकायत बंद करने से पहले होगा वास्तविक समाधान

जन शिकायतों के न‍िवारण लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जवाबदेही लेने का आदेश द‍िया है. उन्‍होंने कहा कि केवल कागजों में कार्रवाई दिखाकर शिकायतों को बंद नहीं किया जाना चाहिए. जिन मामलों में गलत रिपोर्ट के आधार पर शिकायत बंद कर दी गई है या शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है, उनकी दोबारा जांच कराई जाएगी. ऐसे मामलों में संबंधित जिलाधिकारी या पुलिस अधीक्षक से पांच दिन के भीतर जवाब मांगा जाएगा.

सीएम योगी ने महिला और बाल अपराधों के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई पर भी जोर दिया गया. अधिकारियों को ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए.

माफ‍ियाओं पर एक्‍शन रहेगा जारी

सीएम योगी किसी भी हाल में माफि‍याओं को नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसको लेकर उन्‍होंने अध‍िकार‍ियों को भी सख्‍त संदेश द‍िया है. साथ ही साथ -तस्करी, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाओं को लेकर 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए.अधिकारियों से कहा गया कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

ये भी पढ़ें: UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, मिर्जापुर समेत कई जिलों की संभाल चुकी थीं कमान

ज़रूर पढ़ें