‘Gen Z क्या बला है भाई…’, बीजेपी नेता रघुनंदन शर्मा बोले – मैं इस शब्द को अस्वीकार करता हूं

Raghunandan Sharma On Gen-Z: रघुनंदन शर्मा निवाड़ी जिले के ओरछा में आयोजित BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि Gen-Z क्या बला है भाई? मैं तो युवाओं को जानता हूं. मैं नहीं जानता कि ये Gen-Z शब्द कहां से आया हैं.
BJP leader Raghunandan Sharma makes statement on Gen-Z

बीजेपी नेता रघुनंदन शर्मा

Raghunandan Sharma On Gen-Z: इन दिनों जेन-जी और जेन-अल्फा को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है. राजनीतिक पार्टियों से लेकर दूसरे संगठन नई युवा पीढ़ी से संवाद और जुड़ाव रखने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. बीजेपी भी इसके लिए अपने नेता और सरकार में मंत्रियों को सोशल मीडिया के जरिए इन यूथ जेनरेशन से जुड़ने के लिए कह रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने Gen-Z जैसे शब्दों को स्वीकार करने से ही मना कर दिया है.

मैं युवाओं को जानता हूं – रघुनंदन शर्मा

रघुनंदन शर्मा निवाड़ी जिले के ओरछा में आयोजित BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि Gen-Z क्या बला है भाई? मैं तो युवाओं को जानता हूं. मैं नहीं जानता कि ये Gen-Z शब्द कहां से आया हैं. मैं इस शब्द को अस्वीकार करता हूं. ये पश्चिम से आया शब्द है, इसलिए आप भी इसे छोड़ दीजिए. भारतीय जनता पार्टी की शक्ति ही युवा है. युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं. उन्हें सम्मानित करते हैं. उनकी शक्ति को सलाम करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी में तो नियम है कि इस उम्र के बाद पार्टी में पदाधिकारी नहीं बनेंगे. राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पदाधिकारियों के लिए उम्र तय है. हम तो नए से नए लोगों को मौका देते हैं. युवाओं को पार्टी प्राथमिकता देती है.

कौन हैं रघुनंदन शर्मा?

रघुनंदन शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. मंदसौर जिले के रहने वाले हैं. लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं. साल 1977 में विधायक और साल 2008 में राज्यसभा सांसद बने. रसायन एवं उर्वरक और राजभाषा समिति समेत कई समितियों के सदस्य भी रहे. इसके साथ ही वे मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: 14 साल बाद ओरछा में होगी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, हेमंत खंडेलवाल ने लिया तैयारियों का जायजा

कौन हैं Gen-Z और जेन-अल्फा?

दरअसल, अलग-अलग समय पर जन्म लेने वाली पीढ़ी को एक विशेष जनरेशन के नाम से जाना जाता है. इसी तरह साल 1997 से 2012 के बीच जन्म लेने वाली पीढ़ी को Gen-Z कहा जाता है. वहीं, साल 2013 से 2025 के बीच जन्म लेने वाली पीढ़ी को Gen-Alpha (जेन-अल्फा) कहा जाता है.

ज़रूर पढ़ें