‘मिशन 2028’ की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण का मंत्र, ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में Gen-Z पर फोकस
ओरछा: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति बैठक
Orchha BJP Meeting: निवाड़ी जिले के ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक हो रही है. हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ये मीटिंग हो रही है. 14 साल पहले इसी स्थान पर पार्टी बैठक हुई थी. सीएम मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत करीब 300 पदाधिकारी शामिल हुए. दो दिवसीय बैठक के पहले दिन की शुरूआत पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के साथ हुई.
किन मुद्दों पर फोकस रहा?
बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में कई अहम मुद्दों पर फोकस रहा. विधानसभा चुनाव के लिए अब दो साल से भी कम वक्त बचा है. इसे लेकर रणनीति बनाई गई. इसके साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ सशक्तिकरण का मंत्र दिया गया. युवाओं से संवाद और पार्टी से जोड़ने के बारे में भी चर्चा हुई. बैठक में Gen-Z और जेन-अल्फा को जोड़ा जाएं एवं सोशल मीडिया के जरिए किस तरह पहुंच बनाई जाए. इस पर भी चर्चा हुई.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी ने आज ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। #BJPMP_कार्यसमिति pic.twitter.com/7bKz8iVakO
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) August 30, 2026
बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए गए
जनसेवा की अटल साधना विचार का हो रहा विस्तार, इस टैग लाइन पर बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में चर्चा हुई. संगठनात्मक और सेवा संकल्प को किस तरह गति दी जाए, इस पर बात हुई. प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी में समन्वय पार्टी के वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन होना चाहिए.
प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने समर्थन दिया. पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने महिला उत्थान, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने उद्योग विकास प्रस्ताव और बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे ने युवा विकास प्रस्ताव का समर्थन किया. इसके साथ ही तय हुआ कि 7 सितंबर से 17 सितंबर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा.
बुंदेलखंड के बारे में चर्चा हुई
BJP प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि अमृतकाल की पीढ़ी के लिए अभिलाष पांडे और वैभव पवार ने समर्थन पेश किया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बैठक में बुंदेलखंड और केन-बेतवा लिंक परियोजना को चर्चा के लिए रखा गया है. आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने केन-बेतवा के विषय में भ्रांति फैलाई.
ये भी पढ़ें: ‘Gen Z क्या बला है भाई…’, बीजेपी नेता रघुनंदन शर्मा बोले – मैं इस शब्द को अस्वीकार करता हूं
कांग्रेस ने साधा निशाना
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एक साल बाद कार्य समिति की बैठक कर रहे हैं. ये उनकी अक्षमता को दिखाता है. एक साल में आप बैठक नहीं कर पा रहे हैं. भाजपा में गुटबाजी है.