इंदौर में तमिलनाडु CM थलपति विजय के नाम पर ठगी, कई लोगों से ठगे पैसे, क्राइम ब्रांच जांच में जुटा

Indore Crime News: इंदौर में साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय के नाम का इस्तेमाल कर ठगी का नया तरीका अपनाया है. मुख्यमंत्री के कथित फाउंडेशन से आर्थिक मदद दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूले जा रहे हैं.
Cyber ​​fraud using the name of TamilNadu CM Thalapathy Vijay

इंदौर में तमिलनाडु सीएम थलपति विजय के नाम पर ठगी

Indore Crime News: इंदौर में साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय के नाम का इस्तेमाल कर ठगी का नया तरीका अपनाया है. मुख्यमंत्री के कथित फाउंडेशन से आर्थिक मदद दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूले जा रहे हैं. मामले में पीड़ितों ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत की है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ठग खुद को फाउंडेशन का कर्मचारी बताकर बिजनेस लोन, एजुकेशन लोन, स्टार्टअप लोन और विदेश में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का दावा करते हैं. इसके बाद मोबाइल पर लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया जाता है. रजिस्ट्रेशन के बाद जीएसटी, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर ऑनलाइन रकम जमा कराई जाती है. इस तरह लोगों से ठगी की जाती है.

इस मामले में पुलिस का क्या कहना है?

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि साइबर फ्रॉड की सूचना मिली है, जिसमें तमिलनाडु सीएम थलपति विजय के नाम पर ठगा जा रहा था. मुख्यमंत्री के नाम से फाउंडेशन बनाकर और खुद को कर्मचारी बताया जा रहा है. लोगों को फोन किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि आप गरीब हैं तो आपकी गरीबी खत्म की जाएगी. आपके अकाउंट में पैसे भेजे जाएंगे. इसके अलावा छोटे-मोटे बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आपको फाउंडेशन से पैसे दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: गले पर चाकू रखकर हेल्थ ऑफिसर ने महिला अधिकारी के साथ किया रेप, धमकाया- किसी को बताया तो…

उन्होंने आगे बताया कि वेरिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 50 हजार, 60 हजार और 25 हजार रुपये लिए जा रहे हैं. अब तक इस मामले में आधा दर्जन शिकायतें आ चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि किसी भी अननोन नंबर से कॉल आए और पैसे की मांग करे तो समझें कि फ्रॉड है. उसकी कंप्लेन साइबर क्राइम ब्रांच से कीजिए.

ज़रूर पढ़ें