Chhattisgarh News: युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, 2 लड़की 7 लड़के मिले

मुंगेली. प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में कथित फर्जी मतदान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मुंगेली में युवा कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशियों के बीच चुनावी प्रक्रिया को लेकर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं.
Crime News Breaking - Webp

क्राइम न्यूज

Youth Congress election: मुंगेली. प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में कथित फर्जी मतदान (fake voting allegation) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मुंगेली में युवा कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशियों के बीच चुनावी प्रक्रिया को लेकर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं. इसी बीच बाहरी प्रदेश से आकर कथित तौर पर मतदान करने वाले युवाओं के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मध्यप्रदेश से दो युवतियों समेत कुल नौ युवक मुंगेली पहुंचे थे और उन्होंने युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटिंग की. बताया जा रहा है कि सभी युवा मुंगेली के सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे. प्रदेश युवा कांग्रेस की वोटिंग प्रक्रिया 30 अगस्त से 29 सितंबर तक प्रस्तावित है. ऐसे में चुनावी प्रक्रिया के दौरान बाहरी युवाओं के कथित रूप से मतदान करने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.

मामले की शिकायत मिलने के बाद मुंगेली सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित युवाओं ने चुनावी प्रक्रिया में मतदान किया था या नहीं और यदि किया था तो उसकी वैधता क्या थी.
मुंगेली के एसडीओपी आशीष अरोरा का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत मिली है और इसकी जांच चल रही है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: बिल नहीं भरा तो बंद कर दी सरकारी विभागों की बिजली, बकाया चुकाने के लिए दिए थे कई नोटिस

ज़रूर पढ़ें