Neeraj Chopra के बाद भारतीय जैवलिन में रोहित यादव नंबर-1, जानें देश के टॉप-4 सबसे दूर भाला फेंकने वाले एथलीट
नीरज चोपड़ा
भारतीय जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा को ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट के कारण अपना 2026 सीजन खत्म करना पड़ा, इसी वजह से वह आने वाले एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं. अब जापान के आइची-नागोचा में होने वाले एशियन गेम्स में भारत के लिए नीरज चोपड़ा का न होना बड़ा झटका है. बता दें कि एशियन गेम्स 19 सिंतबर से 4 अक्तूबर तक चलेंगे. इस इवेंट में अब दवाब रोहित यादव पर रहेगा.
रोहित यादव

भारतीय जैवलिन थ्रो में रोहित यादव एक उभरते हुए खिलाड़ी है. रोहित ने हाल ही में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 81.56 मीटर के भाला फेंकने के साथ सातवें स्थान पर रहे. रोहित ने भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेवल कॉन्टिनेंटल टूर इवेंट में 87.68 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता था. अब एशियन गेम्स में उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है.
यशवीर सिंह

यशवीर सिंह की प्रतिभा ने भी लोगों को खूब प्रभावित किया है. हाल ही में उन्होंने ग्लासगो में हुए 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में 85.41 मीटर का अपना अब तक का सबसे अच्छा थ्रो करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. यश ने इस साल अभी तक कुल 8 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जिनमें से 6 में उन्होंने 80 मीटर का आंकड़ा पार किया है.
शिवम लोहकरे

शिवम लोहकरे बाएं हाथ के थ्रोअर है उनका 2026 का सीजन बहुत शानदार रहा है. इन्होंने 6 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है जिनमें से 3 में 80मीटर का आकंड़ा पार किया है. 21 साल के शिवम लोहकरे का सबसे अच्छा प्रदर्शन मई में फेडरेशन कप में रहा, जहां उन्होंने 81.71 मीटर का अपना अब तक का सबसे बेहतरीन थ्रो किया.
आनंद सिंह

आज़मगढ़ ज़िले के किशन देवपुर गाँव में जन्में आनंद सिंह ने इस साल 8 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया हैं. उनमें से 7 में उन्होंने 75 मीटर का आंकड़ा पार किया है. उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) 80.57 मीटर भी शामिल है.