कौन हैं ए साईं मनोहर, जो रिटायरमेंट के बाद बने CM मोहन यादव के सलाहकार, दिल्ली में संभालेंगे जिम्मेदारी

Retired IPS officer A. Sai Manohar: मध्य प्रदेश के रिटायर्ड IPS अधिकारी ए साईं मनोहर को मुख्यमंत्री मोहन यादव का सलाहकार नियुक्त किया गया है. उनकी पदस्थापना नई दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में की जाएगी.
retired IPS officer A. Sai Manohar

रिटायर्ड IPS अधिकारी ए साईं मनोहर

Retired IPS A. Sai Manohar: मध्य प्रदेश के रिटायर्ड IPS अधिकारी ए साईं मनोहर को मुख्यमंत्री मोहन यादव का सलाहकार नियुक्त किया गया है. उनकी पदस्थापना नई दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में की जाएगी. यह नियुक्ति एक साल या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी.

कैबिनेट बैठक में रखा गया प्रस्ताव

ए साईं मनोहर सोमवार, 31 अगस्त को एडीजी इंटेलिजेंस के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. इसके बाद सरकार ने उनके लंबे प्रशासनिक और पुलिस अनुभव को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के सलाहकार की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है. मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में उनके संबंध में प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा गया.

सरकार ने जारी किया आदेश

सरकार के द्वारा जारी आदेश में में लिखा गया है कि ‘राज्य शासन एतद द्वारा ए. साई मनोहर (सेवानिवृत्त भापुसे) को सलाहकार के रूप में, मुख्यमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली मुख्यालय में 01 वर्ष अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो), कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से नियुक्त करता है. 2/ मनोहर की नियुक्ति सम्बन्धी सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी.

1995 बैच के IPS अधिकारी हैं साईं मनोहर

ए साईं मनोहर 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं. मध्य प्रदेश में अपने पुलिस करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली. वे एडीजी इंटेलिजेंस, एडीजी साइबर क्राइम और भोपाल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जैसे पदों पर काम कर चुके हैं.

राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित

पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए ए साईं मनोहर को कई सम्मान मिल चुके हैं. उन्हें उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है.

रिटायरमेंट के बाद अंशुमन यादव को मिली जिम्मेदारी

31 अगस्त को ए साईं मनोहर की सेवानिवृत्ति के बाद एडीजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी 1998 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को सौंपी गई है.

पत्नी भी IFS अधिकारी

ए साईं मनोहर की पत्नी भी भारतीय वन सेवा की अधिकारी हैं. वे भोपाल स्थित वन भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर कार्यरत हैं. अब सेवानिवृत्ति के बाद साईं मनोहर मुख्यमंत्री मोहन यादव के सलाहकार के रूप में नई दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे.

ये भी पढे़ं- CM मोहन यादव ने दिल्ली में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा

ज़रूर पढ़ें