SBI में है खाता, तो आपके लिए जरूरी खबर, इस दिन नहीं कर पाएंगे लेनदेन, बंद रहेगा UPI

SBI Transaction News: एसबीआई बैंक के अनुसार, कुछ समय के लिए आप किसी तरह का पेमेंट नहीं कर पाएंगे. क्योंकि इस दौरान यूपीआई सर्विस पूरी तरह से ठप रहेगी.
SBI Bank

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

SBI News: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अगर आपका भी खाता है, तो यह खबर आपके लिए है. बैंक ने यूपीआई से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी जानकारी शेयर की है. बैंक के अनुसार, कुछ समय के लिए आप किसी तरह का पेमेंट नहीं कर पाएंगे. क्योंकि इस दौरान यूपीआई सर्विस पूरी तरह से ठप रहेगी. यहां जानें कब यूपीआई से नहीं कर पाएंगे पेमेंट्स और क्यों?

एसबीआई बैंक से ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, ‘शेड्यूल किए गए मेंटेनेंस के काम के कारण, 04.09.2026 (IST) को रात 00:15 बजे से 01:00 बजे तक SBI UPI सर्विस कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. हालांकि, यह काम समय से पहले भी पूरा हो सकता है. बिना किसी रुकावट के सर्विस पाने के लिए ग्राहक UPI लाइट सर्विस का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं. ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है.

1,000 रुपए तक कर पाएंगे ट्रांजेक्शन

बैंक ने इस दौरान किसी ग्राहक को असुविधा न हो. इसके लिए विकल्प भी दिया है. विकल्प के तौर पर यूपीआई लाइट का ऑप्शन चुन सकते हैं. बता दें, बैंक द्वारा दी जा रही इस सर्विस में कम अमाउंट के ट्रांजेक्शन के लिए UPI पिन की जरूरत नहीं होती है. यानी कि अगर आप 1,000 रुपए तक किसी को पेमेंट करेंगे तो उसके लिए आपको कोई पिन नहीं डालने की जरूरत है.

ये भी पढ़ेंः Apple का पहला Foldable iPhone जल्द हो सकता है लॉन्च, Samsung को मिलेगी टक्कर, जानें कीमत

UPI ट्रांजेक्शन की कितनी है लिमिट?

बता दें, एसबीआई ने यूपीआई लेनदेन की जो लिमिट तय की है. उसके अनुसार बैंक हर दिन 20 लोगों को ट्रांजेक्शन की अनुमति देता है. वहीं यूपीआई लेनदेन की स्टैंडर्ड प्राइस लिमिट 1 लाख रुपए है. जबकि बिजनेस करने वालों की लिमिट सामान्य से दोगुना है. यानी कि वे 2 लाख रुपए तक का प्रतिदिन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ खाता धारकों को 5 लाख रुपए तक की लिमिट तय की गई है.

ज़रूर पढ़ें