क्या सच में सरकार बांट रही है करोड़ों का लोन? इस वायरल पोस्ट पर क्लिक करने से पहले जान लें सच
क्या सरकार दे रही है पैसा
Viral Loan Post Fact Check: आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है. सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया बन चुका है, जहां किसी भी पोस्ट को वारल होने में समय नहीं लगता. इन दिनों सरकारी योजना से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने एक योजना के तहत करोड़ों रुपये की मंजूरी दे दी है. इस भ्रामक पोस्ट का लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि यह वायरल पोस्ट आखिर क्या है, इसमें क्या कहा गया है और सरकार ने इसे लेकर क्या सच्चाई बताई है.
वायरल पोस्ट में क्या दावा किया जा रहा है?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लेटर तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस पत्र में यह दावा किया गया है कि सरकार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के तहत 2.99 करोड़ रुपये का बड़ा लोन मंजूर कर दिया है. लोग इसे सच मानकर लगातार शेयर कर रहे हैं, जिससे आम जनता के बीच भ्रम फैल रहा है.
सरकार ने क्या बताई है इसकी सच्चाई?
सरकारी एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने इस दावे की पड़ताल कर इसकी पूरी सच्चाई सामने ला दी है. एजेंसी ने साफ किया है कि वायरल हो रहा यह पत्र पूरी तरह से फर्जी और FAKE है.
A letter allegedly issued by the Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises claims that a loan of ₹2.99 crore has been sanctioned under the Prime Minister’s Employment Generation Programme (PMEGP).#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 3, 2026
❌ This letter is #FAKE.
✅ @minmsme has not issued this… pic.twitter.com/Mp1dZHfkeS
सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) की तरफ से ऐसा कोई भी लोन अप्रूवल लेटर जारी नहीं किया गया है. सरकार ने लोगों को ऐसे जाली पत्रों और धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है.
धोखाधड़ी से बचने के लिए सरकार की क्या सलाह है?
ऐसी ठगी से आम जनता को बचाने के लिए PIB ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है. सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऐसे किसी भी झांसे या लोन के दावों पर आंख बंद करके भरोसा न करें. किसी भी सरकारी योजना या लोन का सच जानने के लिए हशा सरकार के आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें.MSME मंत्रालय से जुड़ी हर सही और भरोसेमंद जानकारी के लिए आप सीधे उनकी ऑफिशियल वेबसाइट msme.gov.in पर जा सकते हैं.