School Close: इस जिले में बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

School Close: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कल 5 सितंबर को नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. आदेश के अनुसार केवल छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी, समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा. पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय पर ही संचालित होंगी.
school close

school close

School Close: श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, श्योपुर जिले में कल यानी कि 5 सितंबर को नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. आदेश के मुताबिक केवल छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी.

केवल छात्रों की रहेगी छुट्टी

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी केवल छात्रों के लिए है. बाकि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्य और शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़े कार्यों को निपटाना अनिवार्य होगा. यही नहीं, इसके अलावा पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय पर ही संचालित की जाएंगी. परीक्षा में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए संबंधित छात्र और शिक्षक समय पर उपस्थित रहेंगे.

प्रशासन ने जारी किए निर्देश

जिले में स्कूलों की छुट्टी को लेकर प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. बता दें कि मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है.

ये भी पढे़ं- भोपाल के 139 हॉस्पिटल पर मंडरा रहा खतरा! आयुष्‍मान वाले इन अस्‍पतालों पर नकेल कसने की तैयारी

ज़रूर पढ़ें