‘हत्या का मुकदमा दर्ज हो…’, सागर शराब कांड पर बोले जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी ने भी सरकार पर साधा निशाना
सागर शराब कांड को लेकर क्या बोले जीतू पटवारी
Sagar Liquor Tragedy: सागर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया. विपक्ष इस हादसे के बाद सत्ता पक्ष पर हमलावर है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक सरकार पर सवाल उठाए हैं. राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक ने तो दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सागर शराब कांड मामला सामने आने के बाद ग्वालियर पहुंचे हैं. ग्वालियर में उन्होंने सागर शराब कांड को लेकर मोहन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, प्रदेश में नशा माफिया बेखौफ, लोगों की जा रही जान. जीतू पटवारी ने दोषियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी और उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि 10 मौतों के बाद भी सरकार नहीं जागी तो उसे सोचना चाहिए.
"मध्य प्रदेश पर शराब माफियाओं का कब्जा हो गया. सागर में पहले भी ऐसी घटनाएं हुईं…"- कांग्रेस नेता जीतू पटवारी#Sagar #MadhyaPradesh #PoisonousLiquor #SagarLiquorTragedy #MPNews @jitupatwari https://t.co/3S2B7oYX0e pic.twitter.com/A3y0YCfnRt
— Vistaar News (@VistaarNews) September 6, 2026
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और जयवर्धन सिंह ने भी सागर शराब कांड पर सरकार को घेरा है. उमंग सिंगार ने कहा कि मुख्यमंत्री को पूरे मामले पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए. मध्य प्रदेश में शराब कहां से आ रही है, क्या आबकारी विभाग को इसकी जानकारी नहीं है? आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.
हत्या का मुकदमा हो दर्जः MLA जयवर्धन सिंह
विधायक जयवर्धन सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार करने वालों का राज बढ़ता ही जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इसके साथ ही अवैध शराब बेचने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए.
ये भी पढ़ेंः सागर शराब कांड के पीछे यूपी रैकेट का हाथ! कहां से हो रही थी सप्लाई? सामने आए कई नाम
फिलहाल, इस हादसे के बाद प्रशासन एक्शन में आया और जहरीली शराब से जुड़े करीब 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही 7 शराब दुकानों को भी सील कर दिया गया है.