Voter List Release: इस राज्य में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं, जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट

Manipur News: मणिपुर में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा है. मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार सिन्हा के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची में लिंग अनुपात 1,056 है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी ज्‍यादा है.
Manipur Voter List

मणिपुर मतदाता सूची

Manipur SIR: चुनाव आयोग ने मणिपुर में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) प्रक्रिया पूरी करने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. जिसके अनुसार मणिपुर में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा है. मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार सिन्हा के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची में लिंग अनुपात 1,056 है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी ज्‍यादा है. यहां जानें सबकुछ.

सीईओ के अरुण कुमार सिन्हा के मुताबिक, 1 जुलाई तक मणिपुर में कुल 19,60,620 रजिस्टर्ड वोटर हैं. जिसमें पुरुषों की संख्या से महिलाएं ज्यादा हैं. रिकॉर्ड के अनुसार कुल 10,06,962 महिलाएं और 9,53,350 पुरुष हैं. वहीं 308 थर्ड-जेंडर वोटर शामिल हैं. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की अगर बात करें, तो कुल 30,650 वोटर हटाए गए. वहीं, 56,871 नए वोटर जोड़े गए. कुल 1,58,677 ऐसे मतदाता हैं जिनके गणना प्रपत्र नहीं मिले थे. इन्हें मसौदा सूची से हटा दिया गया.

फाइनल वोटर लिस्ट में कितने मतदाता?

बता दें, फाइनल वोटर लिस्ट संबंधित इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (ईआरओ) द्वारा जारी की गई है. 5 जुलाई को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुताबिक, कुल वोटर 19,34,399 थे. लेकिन अब फाइनल वोटर लिस्ट में 19,60,620 रजिस्टर्ड मतदाता जुड़ गए हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘TMC के बागी 20 सांसदों को देना होगा जवाब’, ओम बिरला ने 21 दिन का दिया समय

जिन 1,58,677 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया है. उसमें से 34,740 अनुपस्थित, 72,473 दूसरी जगह चले गए, 43,000 मृत्यु, 7,394 डुप्लिकेट और अन्य कारण (1,070) शामिल थे.

ज़रूर पढ़ें