Sagar: डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने जहरीली शराब से पीड़ित मरीजों से की मुलाकात, बोले- हम मामले की तह तक जाएंगे

Sagar Liquor Tragedy: स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पुलिस इस मामले में तत्परता से काम कर रही है. इसका भी ध्यान रखा जा रहा है जो भी मरीज आ रहे हैं उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो. इसके साथ ही पुलिस उस सोर्स तक पहुंचेगी.
sagar liquor tragedy Deputy CM Rajendra Shukla met victims bundelkhand medical college

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

Sagar Liquor Tragedy: डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल रविवार (6 सितंबर 2026) को सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने जहरीली शराब से पीड़ित और उनके परिजनों से मुलाकात की. उनका हालचाल जाना. उन्होंने कहा कि हम मामले की तह तक जाएंगे.

‘ललितपुर कनेक्शन भी सामने आया है’

मीडिया से बात करते हुए कहा स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पुलिस इस मामले में तत्परता से काम कर रही है. इसका भी ध्यान रखा जा रहा है जो भी मरीज आ रहे हैं उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो. इसके साथ ही पुलिस उस सोर्स तक पहुंचेगी. जहां मिक्सिंग की जा रही है और सस्ते में शराब को बेचा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ललितपुर से कनेक्शन की बात सामने आई है. 11 लोगों की मौत हुई औऱ 7 लोग वेंटिलेटर पर हैं. सभी प्रति संवेदना है. कल मृतकों के परिजनों से मिलने जाएंगे.

उन्होंने आगे बताया कि मेडिकल कॉलेज में 4 लोग गंभीर हैं और 40-45 लोग खतरे से बाहर हैं. सागर जिला अस्पताल में 17 और बंडा अस्पताल में 8 लोग खतरे बाहर हैं. दुख की बात है कि 11 लोगों की मौत हुई है. उन्हें बचाया नहीं जा सका क्योंकि उन्होंने बड़ी मात्रा में शराब पी थी. एक मरीज को एयरलिफ्ट कर एम्स रेफर किया गया है. जिनकी हालत क्रिटिकल है.

ये भी पढ़ें: Sagar Liquor Tragedy: सागर में जहरीली शराब का दंश! पिता की मौत, दोनों बेटे हॉस्पिटल में भर्ती

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बमूरा ग्राम जहरीली शराब त्रासदी में जान गंवाने वाले परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतकों के छोटे-छोटे बच्चे बता रहे हैं कि किस तरह शराब खुलेआम दुकानों पर बिक रही है. उनकी बातें सुनकर मन व्यथित है. उन्होंने आगे कहा कि यह स्पष्ट है कि पूरे तंत्र की मिलीभगत के बिना इस तरह अवैध और जहरीली शराब का कारोबार संभव नहीं है. भाजपा सरकार का पूरा तंत्र इन हत्याओं में जिम्मेदार है.

ज़रूर पढ़ें