कौन हैं ईशान आनंद? मायावती ने दी बड़ी बड़ी जिम्मेदारी, यूपी चुनाव में ‘अग्नि परीक्षा’
कौन हैं ईशान आनंद?
Who is Isan Anand: उत्तर प्रदेश में कभी 4 बार सत्ता में रही बहुजन समाज पार्टी ने कई बड़े बदलाव किए हैं. यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव है, जिसको लेकर बसपा पूरे दमखम से तैयारियों में जुट गई है. इसी बीच आकाश आनंद को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं देने के फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया. मायावती की इस रणनीति के पीछे के क्या मायने हैं. इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. इसी बीच ईशान आनंद को मायावती ने पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है. ईशान आनंद पहली बार राजनीति में एंट्री किए हैं. यहां जानें कौन हैं ईशान आनंद, जिन पर मायावती ने भरोसा जताया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मायावती ने ईशान आनंद पर भरोसा जताते हुए राजनीतिक मैदान में उतार दिया है. उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. ईशान को पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है. ईशान अपने कार्यों की रिपोर्ट पिता आनंद कुमार और सीधे मायावती को करेंगे.
कौन हैं ईशान आनंद?
ईशान आनंद बसपा सुप्रीमों मायवती के भतीजे हैं और आकाश आनंद के छोटे भाई. ईशान आनंद मायवती के सगे भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं, जो पहली बार राजनीतिक मैदान में एंट्री किए हैं. ईशान राज्य के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे फिर रिपोर्ट देंगे.
मायावती ने करीब 10 साल पहले आकाश आनंद की राजनीतिक एंट्री कराई थी. इस दौरान उन्हें कई बार पार्टी से बाहर का भी रास्ता दिखाया और कई बार बड़ी जिम्मेदारियां दी. 2017 विधानसभा चुनाव में बसपा को करारी हार मिली थी, तो इस दौरान मायावती ने आकाश आनंद को लॉन्च किया था. हालांकि, आकाश आनंद ने पॉलिटिक्स में खूब सुर्खियां बटोरी.
ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया 50 प्रतिशत मानदेय, अब कितना मिलेगा?
ईशान आनंद की यूपी चुनाव में ‘अग्नि परीक्षा’
मायावती ने अब आकाश आनंद से जिम्मेदारियों को छीन लिया और ईशान आनंद को लॉन्च किया है. ईशान आनंद के लिए यह जिम्मेदारी किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव भी है. जो ईशान आनंद के लिए बड़ी चुनौती है.