फर्टिलाइजर की नहीं होगी कोई कमी, रूस ने निभाई दोस्ती, भारतीय किसानों को दिया तोहफा

Russia-India Friendship: रूस ने कहा कि पिछले साल भारतीय साझेदारों को हमने 6.5 मिलियन टन फर्टिलाइजर की सप्लाई की. जो पिछले सालों की अपेक्षा 40 प्रतिशत की बढ़त है.
Putin And Modi

पुतिन के साथ पीएम मोदी

Russia-India Friendship: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज दिल्ली में मुलाकात की है. इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापारिक संबंध मजबूत करने और ‘आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030’ को लागू करने पर चर्चा की. उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, रक्षा, ऊर्जा, सांस्कृतिक संबंधों और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी बात की.

भारत और रूस के मजबूत रिश्ते को दुनिया ने देखा. जब मिडिल ईस्ट में संकट गहराया हुआ था, तो उस दौरान तेल हो या फर्टिलाइजर, हर क्षेत्र में रूस ने भारत का पूरा समर्थन किया. किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी. अब रूस ने फैसला किया है कि वो भारत को फर्टिलाइजर्स की सप्लाई और बढ़ाएगा.

इनोप्रोम प्रदर्शनी का दौरा

इस मुलाकात में भारत और रूस की मजबूत होती साझेदारी दिखाई दे रही है. मुलाकात के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने दिल्ली में इनोप्रोम प्रदर्शनी का दौरा किया, जहां दोनों देशों के व्यवसायों ने एक साथ हिस्सा लिया. यह भारत और रूस के बीच गहरी आर्थिक साझेदारी को दर्शाता है.

रूस के 300 से अधिक प्रतिनिधमंडल शामिल

दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम में शामिल हुए रूसी प्रतिनिधिमंडल में 300 से ज्यादा लोग शामिल हुए. ब्रिक्स बिजनेस फोरम में नौ मुख्य क्षेत्रों में प्रस्तावों का एक पोर्टफोलियो विकसित किया है. रूस ने इस दौरान कहा कि वो भारत को फर्टिलाइजर्स की सप्लाई और बढ़ाएगा. राष्ट्रपति पुतिन ने इंडस्ट्री को निर्देश दिया था कि वे यह सुनिश्चित करें कि रूसी फर्टिलाइजर के लिए भारतीय किसानों की मांग पूरी हो.

ये भी पढ़ेंः भारत-ईरान की नई जुगलबंदी! PM मोदी की ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ बैठक, इन 4 मुद्दों पर बनी बात

रूस ने कहा कि पिछले साल भारतीय साझेदारों को हमने 6.5 मिलियन टन फर्टिलाइजर की सप्लाई की. जो पिछले सालों की अपेक्षा 40 प्रतिशत की बढ़त है.

ज़रूर पढ़ें