आवेदन के कितने दिनों में मिलता है सहारा में जमा पैसा? यहां जानें पूरी प्रोसेस
सहारा में रिफंड की प्रोसेस क्या है?
Sahara Refund Process: सहारा ग्रुप कोऑपरेटिव सोसाइटियों में लोगों का खूब पैसा जमा है, लेकिन उनका रिफंड नहीं मिल पा रहा है. काफी समय से लोगों को ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है कि किसी को सहारा में जमा पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है. सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के बाद कंपनी पैसे वापस कर रही है. यहां जानते हैं पैसे रिफंड होने की पूरी प्रोसेस.
सबसे पहले सहारा में जमा पैसा को रिफंड पाने के लिए सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन करना होगा. इसके बाद कंपनी में प्रोसेस के तहत आवेदन की जांच की जाती है. इसके लिए 30 दिनों का समय लगता है. 30 दिनों के अंदर अगर जांच में आवेदन सही पाया जाता है, तो क्लेम आगे की प्रोसेस के लिए बढ़ा दिया जाता है.
45 दिनों का लग सकता है समय
इसके बाद अगली प्रोसेस के तहत डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसमें कुल 15 दिन लग सकते हैं. इसके बाद अगर सबकुछ सही पाया गया तो पैसा आपके आधार लिंक बैंक अकाउंट में आ जाएगा. यानी दोनों प्रोसेस में कुल 45 दिनों का समय लग सकता है.
ये भी पढ़ेंः Zomato पर खाना मंगवाना हुआ महंगा, Cash on Delivery पर लगेगा Extra Charge
45 दिनों में पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपके खाते में 45 दिनों के अंदर पैसा नहीं आया है, तो कहीं न कहीं चाहे वह आवेदन हो या डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में कमी पाई गई होगी, जिसकी वजह से पेमेंट्स नहीं हुई. यह जानने के लिए पोर्टल पर ‘Deficiency Communi cated’ स्टेटस चेक कर सकते हैं. स्थिति जानने के बाद CRCS-Sahara Refund Portal के जरिए क्लेम दोबारा करना होगा. यानी अब यह प्रोसेस फिर से नए तरीके से चलेगी, जिसमें 45 दिन लग सकते हैं.