रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, इस दिन लखनऊ में लेंगे 7 फेरे

Rinku Singh-Priya Saroj Wedding Date: भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है. दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे.
Rinku Singh-Priya Saroj

रिंकू सिंह- प्रिय सरोज

Rinku Singh-Priya Saroj Wedding Date: भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू और प्रिया इसी साल 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों की शादी का समारोह लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा. शादी की डेट और वेन्यू फिक्स होने के बाद दोनों परिवार तैयारियों में जुट गए हैं.

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी. दोनों के शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल होने की संभावना हैं. बता दें, रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट जगत का जाना माना नाम हैं. आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते नजर आते हैं. वहीं, उनकी मंगेतर प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं.

यह भी पढ़ें: ‘अब उम्मीद नहीं…,’ टीम इंडिया में वापसी ना होने पर छलका भुवनेश्वर कुमार का दर्द

पिछले साल की थी सगाई

बता दें, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने पिछले साल 8 जून 2025 को एक दूसरे से सगाई की थी. दोनों की रिंग सेरेमनी का फंक्शन खनऊ के ही ‘द सेंट्रम’ होटल में हुआ था. इस प्राइवेट समारोह में दोनों के परिवार के साथ करीबी दोस्त शामिल हुए थे. सगाई के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर लगातार चर्चा होती रही है. अब 4 दिसंबर की तारीख तय होने के साथ ही दोनों के इस रिश्ते का अगला पड़ाव भी तय हो गया है.

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

रिपोर्ट्स की माने तो रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी. बाद में दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई. प्रिया सरोज के पिता तूफ़ानी सरोज, जो खुद तीन बार सांसद रह चुके हैं उन्होंने खुद बताया था कि प्रिया की रिंकू से मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी जिसके पिता भी एक क्रिकेटर हैं. अब दोनों एक दूसरे के जीवनसाथी बनने जा रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें