‘सरकार आने पर IAS बनवा दूंगा…’, महिला बैंककर्मी को मैसेज भेजने वाले सपा नेता पर FIR, पार्टी ने भी किया बाहर
महिला बैंककर्मी को मैसेज भेजने वाले सपा नेता पर FIR
Rajan Rizvi Booked Woman Banker: समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उन पर आरोप है कि महिला बैंककर्मी के साथ अश्लील चैट की और उसे IAS बनवाने का झांसा दिया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, पार्टी ने भी राजन रिजवी को पद से हटा दिया है. इस मामले को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा और परशुराम शोभा यात्रा ने भी आक्रोश जताया है. जानें क्या है पूरा मामला.
महिला ने बताया कि वह मथुरा के स्टेट बैंक चौराहा स्थित एक बैंक में कार्य करती है. इस दौरान राजन रिजवी, जो सपा का नेता है. वह ग्राहक बनकर आता था और कई बार बातचीत करने की कोशिश की. जब उससे बात नहीं की तो कहीं से निजी मोबाइल नंबर ले लिया और परेशान करने लगा. जिसकी वजह से असहज होना पड़ा.
मथुरा में FIR दर्ज
महिला ने आगे बताया कि राजन ने काफी समय तक पीछा किया और कई निजी जानकारियां निकाली. इस दौरान उनकी और उनके गाड़ी की फोटो ली. कई बार तो पड़ोसियों से पता चला कि वह घर के आसपास भी देखा गया है. इतना ही नहीं, परिवार के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया. महिला ने बताया कि गोपनीय जानकारी जुटाकर उसके खिलाफ कोई साजिश किया जा सकता है. इसलिए उसने डरकर यह बात अपने पति को बताई. पति ने पत्नी के साथ थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया.
ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान से आ रही थी फंडिंग’, Gen-Z आंदोलन को लेकर राजा भैया का बयान
CM कोटे से IAS बनवा दूंगाः राजन रिजवी
महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि राजन कहता था कि हमारी सरकार बनने दो. CM कोटे से IAS बनवा दूंगा. इतना ही नहीं, अश्लील चैट भी भेजता था. अब इस मामले पर कई हिंदू संगठनों ने भी एक्शन लिया है और उचित कार्रवाई करने की बात कही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, सपा ने भी आरोपी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.