कहां होगा IPL 2027 प्लेयर ऑक्शन? BCCI गवर्निंग काउंसिल ने लिया बड़ा फैसला

BCCI Governing Council Decision: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के प्लेयर ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि इस बार खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन भारत में ही किया जाएगा.
IPL 2027 Auction

आईपीएल 2027 ऑक्शन

BCCI Governing Council Decision: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के प्लेयर ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि इस बार खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन भारत में ही किया जाएगा. मंगलवार 15 सितंबर को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में तय किया गया कि आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों पर बोली भारत में ही लगेगी. बता दें, पिछले तीन सालों से आईपीएल ऑक्शन देश से बाहर आयोजित हो रहा था, लेकिन अब खिलाड़ियों की नीलामी एक बार फिर भारत में लौटने जा रही है.

कहां होगा IPL 2027 प्लेयर ऑक्शन?

दरअसल मंगलवार 15 सितंबर को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों पर बोली भारत में ही लगेगी. बता दें, इस बार का ऑक्शन ‘मिनी ऑक्शन’ होगा. हालांकि खिलाड़ियों पर नीलामी का आयोजन भारत के किस शहर में होगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में कोच्चि में नीलामी का आयोजन होने के बाद से बोर्ड ने लगातार ऑक्शन के लिए विदेश का रुख किया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले तक टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 11 सीरीज और 1 टूर्नामेंट में खेलेगा भारत

कहां-कहां हो चुका है IPL ऑक्शन का आयोजन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 में भारत के कोच्चि में आईपीएल ऑक्शन के आयोजन के बाद दुबई, जेद्दा और अबू धाबी जैसे शहरों में आईपीएल ऑक्शन आयोजित हो चुके हैं. हालांकि, अब आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने भारत को चुना है. मिली जानकारी के मुताबिक, अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन का आयोजन फिर विदेश में किया जा सकता है.

क्यों बदला गया प्लान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने विदेश में मिनी ऑक्शन को कराने को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की थीं. टीमों के लिए अपनी पूरी डेलिगेशन को विदेश ले जाना चुनौतीपूर्ण होता है. पिछले साल अबू धाबी में आयोजित हुए ऑक्शन के दौरान भी फ्रेंचाइजियों द्वारा इसी तरह की समस्या का मुद्दा उठाया गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने उनकी राय को ध्यान में रखते हुए इस बार भारत में ही ऑक्शन कराने का फैसला किया.

ज़रूर पढ़ें