WPL 2027 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला मुकाबला

WPL 2027: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के सीजन के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है. WPL का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा.
WPL 2027

विमेंस प्रीमियर लीग 2027

WPL 2027: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के सीजन से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बीसीसीआई ने WPL के पांचवें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी. विमेंस प्रीमियर लीग का अगला सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा. फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि कौन सी टीम किसके खिलाफ खेलेगी.

कब खेला जाएगा WPL 2027 का पहला मुकाबला?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक विमेंस प्रीमियर लीग 2027 का आगाज 14 जनवरी से होगा. ऐसे में टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भी इसी दिन खेला जाएगा. नए सीजन के शुरू होने से पहले टीमों को अपनी-अपनी स्क्वाड तैयार करनी होगी, जिसके लिए बोर्ड ने तारीखें तय की हैं. अपनी रिलीज में बोर्ड ने सभी टीमों को खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट सौंपने के लिए 28 सितंबर तक का समय दिया है. यानी ऑक्शन से ठीक एक महीने पहले फ्रेंचाइजी को यह तय करना होगा कि वे किन पुराने खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखना चाहती हैं और किन खिलाड़ियों को वह ऑक्शन में भेजना चाहती है.

यह भी पढ़ें: कहां होगा IPL 2027 प्लेयर ऑक्शन? BCCI गवर्निंग काउंसिल ने लिया बड़ा फैसला

कहां होगा WPL 2027 का ऑक्शन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन का आयोजन इसी साल 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में किया जाएगा. इस नीलामी में सभी पांचों टीमें अपनी टीम को मजबूत करने के लिए नए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आगामी सीजन के मुकाबलों के लिए मुंबई, बेंगलुरू, वाराणसी और वडोदरा जैसे शहरों पर विचार कर रहा है.

RCB ने जीता था WPL 2026 का खिताब

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में अपने नाम किया था. उस सीजन में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था. खिताबी मुकाबले में आरसीबी कप्तान स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रन की तूफ़ानी पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इस धमाकेदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था.

ज़रूर पढ़ें