CG News: PM मोदी के जन्‍मदिन पर आज जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 10 लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर

CG News: बिलासपुर में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान पूरे जिले में करीब 10 लाख दीप जलाए जाएंगे.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर यानी आज प्रदेशभर में दीप प्रज्‍वलित होंगे.

वहीं बिलासपुर में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान पूरे जिले में करीब 10 लाख दीप जलाए जाएंगे. जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में शाम 7 बजे से होगा, जिसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

पुलिस मैदान में जलेंगे 1.25 लाख दीप

पुलिस मैदान में एक लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. इसके साथ ही जिले के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से सजाया जाएगा. रतनपुर में 11 हजार, जबकि बेलपान और ताला में 1100-1100 तथा मल्हार में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें