‘यमराज’ बने वीरेंद्र सहवाग, शेयर की तस्वीर, लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकले क्रिकेटर
वीरेंद्र सहवाग
Virender Sehwag: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले दिग्गज पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. सहवाग ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह यमराज के लुक में नजर आ रहे हैं. भारतीय क्रिकेटर का यह लुक इंटरनेट में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं.
यमराज लुक में नजर आए वीरेंद्र सहवाग
दरअसल पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह यमराज के लुक में नजर आ रहे हैं. इससे पहले सहवाग न्यूटन की तरह सेब गिरने का नतजार करते हुए अपनी फोटो पोस्ट कर चुके हैं. वहीं डॉक्टर और स्कूल टीचर बनकर भी वह अपना अलग रूप दिखा चुके हैं. सहवाग के इन अलग-अलग रूप को देखकर फैंस भी हैरान है.

यह भी पढ़ें: तीसरे T20 में टीम इंडिया में होने जा रहा बड़ा बदलाव! राशिद खान के सामने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?
इस शो को होस्ट करेंगे सहवाग
क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखरने के बाद अब वीरेंद्र सहवाग एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. बता दें, सहवाग जल्द ही नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2′ को होस्ट करने वाले हैं. इस शो का धमाकेदार प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें सहवाग का अनोखे अंदाज देखने को मिल रहा है. इस अपकमिंग शो में सहवाग नए और अलग तेवर में नजर आएंगे. यह शो 26 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर शुरू होने वाला है.
शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स
शो के प्रोमो के साथ पहले चार कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. वीरेंद्र सहवाग के इस शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, बिग बॉस 16 की फाइनलिस्ट प्रियंका चाहर चौधरी, टीवी के फेमस एक्टर करण पटेल और पॉलिटिकल एक्सपर्ट शहजाद पूनावाला नजर आएंगे. बता दें, ‘राइज एंड फॉल’ का यह दूसरा सीजन है. इसके पहले सीजन के विनर अर्जुन बिज्लानी थी.