CM मोहन यादव ने 7400 होनहारों को दी ई-स्कूटी की सौगात, स्टूडेंट्स से की बात, स्कूटी पर सवारी भी की
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार (19 सितंबर) को स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होनहारों छात्रों को ई-स्कूटी को सौगात दी. उन्होंने सांकेतिक रूप से कुछ छात्र-छात्राओं को गाड़ी का चाबी सौंपी. सीएम ने स्टूडेंट्स से बातचीत की और फोटो खिंचवायी. इसके साथ ही एक छात्रा के साथ स्कूटी पर बैठकर सवारी की.
इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, राज्य मंत्री कृष्णा गौर और भोपाल महापौर मालती राय मौजूद रहीं.
मेधा को प्रोत्साहन, शिक्षा को संबल
— Jansampark MP (@JansamparkMP) September 19, 2026
#मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना बनी वरदान,
मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योजना के अंतर्गत पात्र मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी वितरित की तथा उनसे आत्मीय संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं… pic.twitter.com/Bxb8fX1J5T
राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी
प्रदेश के 7400 से ज्यादा होनहार छात्रों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी. मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के तहत 1.20 लाख स्कूटी के लिए और 90 हजार रुपये पेट्रोल के लिए स्टूडेंट्स के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की तहत भेजे जाएंगे. इसके लिए 200 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं.
किन छात्र-छात्राओं को मिली सौगात?
जिन छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा में 70 फीसदी से अधिक हासिल करने होंगे. इसके साथ अपने विद्यालय में टॉप करना होगा. मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना में इस साल बदलाव किया गया है. अब इस योजना से 23 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को लाभ मिल चुका है.
ये भी पढ़ें: MP Police में 655 पदों पर बंपर भर्ती, ESB ने जारी किया नोटिफिकेशन, सैलरी 1.14 लाख तक
सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय छात्रों को पढ़ाई के लिए घर से बोरा, टाट-पट्टी लेकर जाना पड़ता था. आज स्कूल की स्थितियां पूरी तरह बदल गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज सरकार स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच जाकर संवाद कर रही है, विपक्ष को भी अपने कार्यों का हिसाब देना चाहिए.