आगर मालवा हादसे के बाद बगलामुखी मंदिर समिति का बड़ा फैसला, रात 8 बजे के बाद हवन-पूजन बैन

आगर मालवा जिले में बीते दिनों बगलामुखी मंदिर के पास श्रद्धालुओं की कार दर्दनाक हादसे का शिकार हुई थी. इस हादसे के बाद अब मंदिर समिति ने बड़ा निर्णय लिया है.
baglamukhi temple new rules

बगलामुखी मंदिर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

आगर मालवा जिले में बीते दिनों बगलामुखी मंदिर के पास श्रद्धालुओं की कार दर्दनाक हादसे का शिकार हुई थी. इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना के बाद से तहसीलदार और सचिव बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति ने बड़ा फैसला लिया है. ये फैसला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बताया जा रहा है. मंदिर समिति की तरफ सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

जारी आदेश में क्या कहा गया है…

इस निर्देशों को अनुसार, मंदिर परिसर में रात्रि 8:00 बजे के बाद किसी भी प्रकार का हवन, पूजन, यज्ञ अथवा अनुष्ठान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध यानी रोक लगा दी गई है. जारी आदेश में बताया गया कि सभी यज्ञशाला संचालक और पंडित व श्रद्धालु इस समय सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करें. निर्धारित समय के बाद हवन या धार्मिक अनुष्ठान करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियम अनुसार आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी.

इस वजह से लिया गया फैसला

बता दें कि नलखेड़ा के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर के पास बहने वाले नाले में श्रद्धालुओं से भारी कर बह गई थी. यह हादसा रात करीब 12:00 बजे हुआ था और इतनी रात तक हवन मंदिर में चालू थे क्योंकि जिन मृतको के शव कार से निकाले गए उनके पास हवन सामग्री मिली थी. इसके बाद ही यहां फैसला लिया गया है.

19 सिंतबर को हुआ था हादसा

ये हादसा 19 सिंतबर 2026 को हुआ था.इसमे में 3 बच्चों, 2 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौत गई थी. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी. बरसाती नाले में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. ये नाला बगलामुखी मंदिर के ठीक सामने से होकर गुजरता है. इस नाले पर बनी पुलिया को पार करने के बाद ही मां बगलामुखी का मंदिर मिलता है.

ये भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस के जमाने में ग्वालियर विकास के लिए आंसू…’, विस्तार न्यूज के मंच पर क्या बोले लाल सिंह आर्य?

ज़रूर पढ़ें