‘पूर्वांचल का मुख्यमंत्री राजभर ही होगा…’, योगी सरकार के मंत्री OP राजभर बोले- यूपी के होंगे 4 हिस्से

OP Rajbhar Purvanchal Statement: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश का बंटवारा तय है. जब राज्य का बंटवारा होगा, तो इसमें पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश जैसे इलाके शामिल होंगे.
OP Rajbhar

योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर

UP Division Four Parts: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जो अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने यूपी को ही 4 अलग-अलग राज्यों में बांटने का दावा किया है. इसके साथ ही उन्होंने सभी विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और कहा कि सभी दलों ने पिछड़े समाज को क्या दिया? इस दौरान राजभर ने यह भी दावा किया कि पूर्वांचल का पहला सीएम राजभर ही होगा. पढ़ें ओपी राजभर ने क्या कहा?

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “प्रदेश का बंटवारा तय है. जब राज्य का बंटवारा होगा, तो इसमें पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश जैसे इलाके शामिल होंगे. अगर आप उस इलाके को देखें जहां हम अभी बैठे हैं, यानी अंबेडकर नगर से लेकर पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में राजभर समुदाय का वोट शेयर सबसे ज्यादा है. इसलिए, गठबंधन करने वाली किसी भी पार्टी के लिए यह पहले से तय शर्त होगी कि भविष्य के पूर्वांचल राज्य का मुख्यमंत्री राजभर समुदाय से ही होगा.”

राजभर का बेटा ही बनेगा CM

बता दें, मंत्री राजभर ने यह बात देवरिया जिले के सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महारैली’ को संबोधित करते हुए कही. जिसमें उन्होंने दावा किया कि हमारे समाज का वोट बैंक सबसे अधिक है. इसलिए गठबंधन की पहली शर्त ही होगी कि जिसके साथ गठबंधन करेंगे. वह सीएम राजभर समाज से ही बनाएगा.

ये भी पढ़ेंः ‘BJP को रोकना है तो साथ आओ…’, UP में ओवैसी का खुला ऑफर, अख‍िलेश के सामने कौन सी मुसीबत?

आरक्षण को लेकर क्या बोले?

राजभर ने आरक्षण को लेकर भी बात ही और कहा कि पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण में उप-वर्गीकरण किया जाए. क्योंकि इसका लाभ कुछ ही जातियों तक सीमित है. अनुपात के हिसाब से सभी पिछड़ी जातियों को न्यायसंगत बराबर की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. कुछ ही महीनों के अंदर यूपी में चुनाव भी होने हैं, चुनाव से ठीक पहले ओपी राजभर के बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है.

ज़रूर पढ़ें