‘फांसी दी जाए, नंदन यादव जैसों को जीने का अधिकार नहीं…’, जमुई कांड पर भड़के पप्पू यादव
जमुई कांड पर क्या बोले पप्पू यादव
Demand Hanging For Nandan Yadav: बिहार के जमुई में नाबालिग के साथ हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने आज मंगलवार को इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी चंदन यादव का एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरे आरोपी का भी पैर टूट गया है. इस घटना के बाद प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के कई नेताओं ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए सीएम सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की है. नंदन यादव के हाफ एनकाउंटर के बाद कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने 10 दिनों में स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी देने और मंत्री श्रेयसी सिंह के इस्तीफे की मांग की है.
पूर्णिया से कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने तो इस घटना को लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि नंदन यादव जैसों को जीने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डूब मरो सरकार. इतना ही नहीं पप्पू यादव ने मंत्री श्रेयसी सिंह पर नंदन जैसों की मोरल पुलिसिंग का समर्थन करने का आरोप लगाया है.
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी को इस्तीफा दे देना चाहिए. बिहार के अंदर महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं. इस दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी के एक पुराने बयान का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने कहा था कि अगर यहां किसी के साथ कुछ होता है या कोई उन पर हाथ भी उठाता है तो इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं.
ये भी पढ़ेंः जमुई बदसलूकी कांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, नकाबपोश नंदन के पैर में लगी गोली
तेजस्वी के भाइयों ने छेड़ते हुए वीडियो बनायाः जीतनराम माझी
तेजस्वी यादव के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम माझी ने कहा कि हम (HAM) बोलते नहीं, बल्कि करके दिखलाते हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि तेजस्वी कहते रहे हैं ना कि बिहार-यूपी का हर यादव उनके भाई हैं. तो मैं बता दूं कि उन्हीं के भाइयों ने जमुई में लड़की को छेड़कर वीडियो बनाया था. फिलहाल, जमुई कांड के बाद बिहार में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है.