जमुई बदसलूकी कांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, नकाबपोश नंदन के पैर में लगी गोली

Bihar Jamui Case: जमुई कांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है.
Accused Nandan Yadav Encounter

जमुई कांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है.

Accused Nandan Yadav Encounter: जमुई कांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है. इसके साथ ही एक और आरोपी हरेराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके भी पैर में चोट आई है. पुलिस घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर ले जा रही थी. इसी दौरान नंदन ने भागने का प्रयास किया, तो पुलिस ने फायरिंग कर दी.

पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. नंदन यादव वही आरोपी है जिसने वारदात को अंजाम देने के वक्त अपने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था. इस घटना के बाद प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश भर में लोगों में गुस्सा देखने को मिला था.

दूसरे आरोपी का टूटा पैर

नंदन के साथ ही इस घटना में शामिल एक और आरोपी हरेराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसका पैर टूट गया है. इस मामले में कुल 9 आरोपी बनाए गए हैं, जिसमें अब तक 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि अभी 4 फरार बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस की इस कार्रवाई की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ेंः दिल्‍ली में 17 साल की लड़की से गैंगरेप! पुलिस बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी, एनकाउंटर में एक गिरफ्तार

क्या था मामला?

यह मामला शनिवार, 19 सितंबर का है. जहां 10वीं क्लास में पढ़ने वाले दो नाबालिग लड़का-लड़की कोचिंग के बाद पहाड़ घूमने गए थे. लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने उनको जाते देखा तो वापस आने का इंतजार करने लगे. जैसे ही दोनों वापस लौटे तो 8-9 की संख्या में लोग उनके ऊपर टूट पड़े. इस दौरान लड़की के साथ बदसलूकी और छेड़खानी की गई. नाबालिग लड़की आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है.

समाज में सरकार का डर खत्मः प्रशांत किशोर

जमुई कांड पर जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा, “भयानक घटना है. एक छोटी बच्ची के साथ जिस तरह का अपराध किया गया और अब जिस तरह से वीडियो जारी किया गया है ये दिखाता है कि समाज में सरकार का कही न कही डर ही खत्म हो गया है.”

ज़रूर पढ़ें